Advertisment

India Weather Update: सिक्किम में भारी बारिश से 100 मकान क्षतिग्रस्त, स्कूलों में छुट्टी घोषित, जानिए कैसा है राज्यों का हाल

देशभर में चक्रवात बिपरजॉय का असर राजस्थान के इलाकों में देखा जा रहा है वहीं पर कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो गई है।

author-image
Bansal News
India Weather Update: सिक्किम में भारी बारिश से 100 मकान क्षतिग्रस्त, स्कूलों में छुट्टी घोषित, जानिए कैसा है राज्यों का हाल

India Weather Update: देशभर में चक्रवात बिपरजॉय का असर राजस्थान के इलाकों में देखा जा रहा है वहीं पर कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो गई है। जिसके चलते ही सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन के हालात बन रहे है तो वहीं पर कई जगह पर बाढ़ के हालात है।

Advertisment

जानिए कैसा है राज्यों में बारिश का हाल

सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, करीब 100 मकान क्षतिग्रस्त

गंगटोक पश्चिम सिक्किम में भारी बारिश के कारण कई बार भूस्खलन होने की वजह से कम से कम 100 मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई पुल बह गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बारिश के कारण कॉलेज खोला वेली के ऊपरी इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे सबसे अधिक नुकसान सिम्फोक में हुआ और वहां एक बड़ा पुल बह गया। उन्होंने बताया कि ग्यालशिंग जिले के अंतर्गत डेंटम उपमंडल में भी भूस्खलन के कारण कई मकान और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।

भूस्खलन के कारण खेत और पशुधन भी प्रभावित हुए। अधिकारियों ने बताया कि लोअर सपुंग में कॉलेज खोला पर बना पुल भूस्खलन के कारण बह गया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराई है और सड़कों एवं पुलों की मरम्मत का काम जारी है।

चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश, स्कूल बंद

चेन्नई और उसके उपनगरीय इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के मद्देनजर अधिकारियों ने सोमवार को स्कूलों के बंद रहने की घोषणा की है। बारिश के कारण हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। दोहा और दुबई से आने वाली उड़ानों सहित लगभग 10 उड़ानें बेंगलुरु की ओर मोड़ दी गईं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से शहर और इसके आसपास के जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बारिश से राहत मिली।

Advertisment

बारिश के कारण अधिकारियों ने वेल्लोर और रानीपेट के अलावा चेन्नई तथा पड़ोसी जिलों चेंगलपेट, कांचीपुरम तथा तिरुवल्लूर के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को शहर और इसके उपनगरों में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।

तमिलनाडु:

कल रात चेन्नई में भारी बारिश हुई। मीनांबक्कम में 18 जून सुबह 8.30 बजे से आज 19 जून सुबह 5.30 बजे तक 137.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। pic.twitter.com/AHXTwKxEBR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2023

Advertisment

तमिलनाडु: चेन्नई के कई हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई। वीडियो कोयम्बेडु से है।

उत्तर प्रदेश:

नोएडा में बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखा गया। (वीडियो सेक्टर 10 से है।)

Advertisment

Weather Report india weather update imd alert big breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें