Advertisment

India Vs Zimbabwe: दूसरे T20 में यंग इंडिया का पलटवार, जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया, अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ सेंचुरी

India Vs Zimbabwe: भारत ने दूसरे T20 में जिम्बाब्वे को 100 रन से हरा दिया। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ सेंचुरी लगाई। वे मैन ऑफ द मैच रहे।

author-image
Rahul Garhwal
India Vs Zimbabwe: दूसरे T20 में यंग इंडिया का पलटवार, जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया, अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ सेंचुरी

हाइलाइट्स

  • भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20
  • भारत ने 100 रन से जीता मैच
  • अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों पर लगाई सेंचुरी
Advertisment

India Vs Zimbabwe: भारत ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रन से हरा दिया। पिछला मैच हारने के बाद यंग इंडिया ने इस मुकाबले में अच्छी वापसी की। अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों पर सेंचुरी लगाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

134 रन पर ढेर हुई जिम्बाब्वे की टीम

भारत ने जिम्बाब्वे को 235 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 134 रन पर ढेर हो गई। इंडिया टी-20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में 229 रन बनाए थे।

टीम इंडिया ने खड़ा किया था पहाड़ जैसा स्कोर

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। शुभमन 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने जमकर बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 137 रन की पार्टनरशिप हुई। अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों पर 100 रन की शानदार पारी खेली। अभिषेक ने 8 छक्के और 7 चौके लगाए।

Advertisment

https://twitter.com/BCCI/status/1809927420889215361

ऋतुराज की शानदार पारी

ऋतुराज गायकवाड़ ने 47 गेंदों पर 77 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और एक छक्का जड़ा। रिंकू सिंह के आखिर में तेज पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों पर 48 रन बनाए। 5 छक्के और 2 चौके लगाए। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी और मसकादजा ने एक-एक विकेट लिया।

भारत की गेंदबाजी के आगे ढेर हुई जिम्बाब्वे

पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने के बाद भारत ने धारदार गेंदबाजी की। 18.4 ओवर में जिम्बाब्वे की पूरी टीम ढेर हो गई। मुकेश कुमार और आवेश खान ने 3-3 विकेट झटके। रवि बिश्नोई को 2 और वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 43 रन मधवेरे ने बनाए। जोन्ग्वे ने 33 रन और बेनेट ने 26 रन बनाए। जिम्बाब्वे के 3 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए।

पहला टी-20 हारने के बाद टारगेट पर आई थी टीम इंडिया

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मैच हारने के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया निशाने पर आ गई थी। यूजर्स ने यंग ब्रिगेड की जमकर आलोचना की थी। पहला मैच भारत 13 रन से हार गया था, लेकिन दूसरे टी20 में कमबैक करके युवा क्रिकेटर्स ने सभी आलोचकों को जवाब दे दिया।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियन ट्रॉफी में रोहित करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी, जय शाह ने किया ऐलान

BCCI ने जिम्बाब्वे भेजी है B टीम

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सभी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। BCCI ने जिम्बाब्वे दौरे पर एकदम नई-नवेली टीम भेजी है। एक तरह से ये इंडिया की B टीम है। इस टीम में सभी युवा क्रिकेटर हैं। टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाला एक भी खिलाड़ी इस टीम में नहीं है। जिम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें