/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/India-Vs-Sri-Lanka-First-ODI-tie-bansal-news-digital.jpg)
हाइलाइट्स
भारत-श्रीलंका पहला वनडे टाई
रोहित शर्मा ने लगाई फिफ्टी
श्रीलंका की शानदार गेंदबाजी
India Vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो वनडे टाई हो गया। श्रीलंका ने भारत को 231 रन का टारगेट दिया था और टीम इंडिया 230 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में फिफ्टी लगाई। हालांकि ये टाई भारतीय टीम के लिए किसी हार से कम नहीं है। टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत सकती थी, लेकिन खराब बल्लेबाजी से मुकाबला टाई हो गया।
दुनिथ वेल्लागे मैन ऑफ द मैच
श्रीलंका के दुनिथ वेल्लागे मैन ऑफ द मैच रहे। पहले उन्होंने 65 गेंदों में 67 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद 2 विकेट भी चटकाए।
छक्का मारने की कोशिश में आउट हुए अर्शदीप सिंह
भारत को जीत के लिए 14 गेंदों पर सिर्फ 1 रन की जरूरत थी। विकेट भी एक ही बचा था। अर्शदीप सिंह बैटिंग करने आए। उन्होंने असलंका की पहली ही गेंद पर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ। गेंद सीधी उनकी थाई पर लगी और वे LBW करार दिए गए। मुकाबला टाई हो गया।
श्रीलंका ने बनाए थे 230 रन
कोलंबो वनडे में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 230 रन बनाए। दुनिथ वेल्लालागे ने 67 और पाथुम निसांका ने 56 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी भारतीय टीम
टीम इंडिया ने 12 ओवर में बिना विकेट खोए 75 रन बना लिए थे। रोहित और गिल के बीच बेहतरीन ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। यहां से 12 रन बनाने में 3 विकेट गिर गए। रोहित ने 58 रन की पारी खेली। 6 बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सका।
श्रीलंका के लिए वनिंदु हसरंगा और चरिथ असलंका ने 3-3 विकेट झटके। दुनिथ वेल्लालागे को 2 विकेट मिले। सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 अगस्त को कोलंबो में ही खेला जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें:ओलंपिक मेडल से सिर्फ एक जीत दूर युवा शटलर लक्ष्य सेन, सेमीफाइनल में पहुंचे
कप्तान रोहित का रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में इयोन मॉर्गन को पीछे छोड़ दिया। रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं। रोहित के 234 सिक्स हैं। मॉर्गन के 233 छक्के हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें