Advertisment

India vs New Zealand ODI Series: बारिश ने खराब किया मैच ! न्यूजीलैंड ने भारत को 1-0 से दी करारी मात

author-image
Bansal News
India vs New Zealand ODI Series: बारिश ने खराब किया मैच ! न्यूजीलैंड ने भारत को 1-0 से दी करारी मात

India vs New Zealand ODI Series: खेल के गलियारे में न्यूजीलैंड और भारत के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को 1-0 से मात दी है। बताया जा रहा है कि, आज के अंतिम मैच में बारिश से खेल खराब हो गया था जिसमें भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 47.3 ओवरों में 220 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड की टीम को दिया था।

Advertisment

18 ओवरों में बनाए 104 रन

यहां पर आपको बताते चलें कि,सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा था जिसमें न्यूजीलैंड की टीम 18 ओवरों में 104 रन ही बना पायी. इसी बीच बारिश शुरू हो गई और मैच रद्द कर दिया गया। पहला मैच जीतने के आधार पर न्यूजीलैंड को जीत हासिल हुई है। यहां पर तीसरे वनडे में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा है जहां पर 47.3 ओवरों में ऑल आउट होने तक 219 रन बनाए. इस दौरान वाशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर ने शानदार खेल दिखाया तो वहीं पर पूरी टीम फिसड्डी साबित हुई। सुंदर ने दमदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंनने 64 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए. सुंदर की इस पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा. श्रेयस अय्यर ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाए।

जानें न्यूजीलैंड का खेल 

आपको बताते चलें कि, न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए. लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द कर दिया गया. न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने 57 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्का लगाया. डेवोन कॉनवे 38 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके लगाए. केन विलियमसन भी नाबदा रहे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड Team india shikhar dhawan Kane Williamson indian cricket team india vs new zealand 3rd odi India vs New Zealand india new zealand odi series
Advertisment
चैनल से जुड़ें