Advertisment

U19 Women WC 2025: विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, MP की आयुषी शुक्ला, अनादि तागड़े और वैष्णवी शर्मा को मिली जगह

author-image
Kushagra valuskar
U19 Women WC 2025: विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, MP की आयुषी शुक्ला, अनादि तागड़े और वैष्णवी शर्मा को मिली जगह

India U19 Women T20 World Cup Squad: अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। मध्यप्रदेश की तीन बेटियों को टीम में जगह मिली है। इंदौर की आयुषी शुक्ला, अनादि तागड़े और ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा शामिल हैं।

Advertisment

भारतीय महिला टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन है। साउथ अफ्रीका में आयोजित विश्व कप 2023 शेफाली वर्मा की कप्तानी में जीता था। इस बार टूर्नामेंट 18 जनवरी से 2 फरवरी के बीच मलेशिया में होगा। टीम की कमान निकी प्रसाद को सौंपी गई है। निकी की कप्तानी में अंडर-19 महिला एशिया कप का खिताब जीता है।

एशिया कप में आयुषी ने किया था शानदार प्रदर्शन

आयुषी शुक्ला ने एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट चटकाएं थे। आयुषी ने सिर्फ दस रन खर्च किए थे। वहीं, फाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 17 रन देकर 3 खिलाड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

पहली बार ग्वालियर चंबल अंचल की महिला विश्व कप खेलेगी

ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा का अंडर 19 में विश्व कप महिला क्रिकेट के लिए चुना गया है। वैष्णवी पांच साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने तानसेन क्रिकेट अकादमी से ट्रेनिंग ली है। शर्मा ने 2017 में अंडर 16 एमपी टीम का प्रतिनिधित्व किया।

Advertisment

2022 में घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्हें BCCI ने 2022-23 का डालमिया पुरस्कार दिया। पहली बार ग्वालियर चंबल अंचल की महिला खिलाड़ी विश्व कप में खेलेगी।

अंडर 19 टी20 महिला विश्व कप के लिए टीम इंडिया

निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उपकप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविक आहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस।

स्टैंडबाय खिलाड़ी

नंदना एस, इरा जे, अनादि टी।

अंडर 19 टी20 महिला विश्व कप में कौन-सी टीमें हिस्सा ले रही

ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट में जगह बनाई है। मलेशिया को सीधी एंट्री मिली है। नेपाल, नाइजीरिया, समोआ, स्कॉटलैंड और अमेरिका ने क्षेत्रीय टूर्नामेंट जीतकर पहुंची है।

Advertisment

अंडर 19 टी20 महिला विश्व कप का शेड्यूल

  • 18 जनवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, समोआ बनाम अफ्रीका क्वालीफायर, बांग्लादेश बनाम एशिया क्वालीफायर, पाकिस्तान बनाम अमेरिका, न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका।
  • 19 जनवरी- श्रीलंका बनाम मलेशिया, भारत बनाम वेस्टइंडीज
  • 20 जनवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, आयरलैंड बनाम अमेरिका, न्यूजीलैंड बनाम अफ्रीका क्वालीफायर, स्कॉटलैंड बनाम एशिया क्वालीफायर, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका बनाम समोआ
  • 21 जनवरी- वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, भारत बनाम मलेशिया
  • 22 जनवरी- बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, इंग्लैंड बनाम अमेरिका, न्यूजीलैंड बनाम समोआ, ऑस्ट्रेलिया बनाम एशिया क्वालीफायर, पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, साउथ अफ्रीका बनाम अफ्रीका क्वालीफायर
  • 23 जनवरी- मलेशिया बनाम वेस्टइंडीज, भारत बनाम श्रीलंका
  • 24 जनवरी- बी4 बनाम सी4, ए4 बनाम डी4
  • 25 जनवरी- सुपर सिक्स- बी2 बनाम सी3, ए3 बनाम डी1, सी1 बनाम बी3
  • 26 जनवरी- सुपर सिक्स- ए2 बनाम डी3, ए1 बनाम डी2
  • 27 जनवरी- सुपर सिक्स- बी1 बनाम सी3
  • 28 जनवरी- सुपर सिक्स- ए3 बनाम डी2, सी1 बनाम बी2, ए1 बनाम डी3
  • 29 जनवरी- सुपर सिक्स, सी2 बनाम बी3, ए2 बनाम डी1
  • 31 जनवरी- सेमीफाइनल
  • 2 फरवरी- फाइनल

यह भी पढ़ें- 

चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल जारी, इस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

मनु भाकर खेल रत्न के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किए जाने से बवाल: अब शूटर सामने आई, बोलीं- मुझ से नॉमिनेशन में हुई गलती

Advertisment
vaishnavi sharma u19 women world cup 2025 u19 t20 world cup 2025 sports news MP news ayushi shukla
Advertisment
चैनल से जुड़ें