Advertisment

Cheetah In India: मध्यप्रदेश के कूनो में फिर आने वाले है 12 चीते ! 15 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका से पहुंचने की उम्मीद

भारत ने मध्य प्रदेश में कुनो राष्ट्रीय उद्यान में 12 चीतों के स्थानांतरण के लिए दक्षिण अफ्रीका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

author-image
Bansal News
Cheetah In India: मध्यप्रदेश के कूनो में फिर आने वाले है 12 चीते ! 15 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका से पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली। Cheetah In India  भारत ने मध्य प्रदेश में कुनो राष्ट्रीय उद्यान में 12 चीतों के स्थानांतरण के लिए दक्षिण अफ्रीका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। पर्यावरण मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि समझौते पर पिछले सप्ताह हस्ताक्षर किया गया और 15 फरवरी तक सात नर और पांच मादा चीतों के कुनो पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisment

12 दक्षिण अफ्रीकी चीते क्वारैंटिन

अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने के अनुरोध पर बताया कि छह महीने से भी अधिक समय से 12 दक्षिण अफ्रीकी चीते पृथक-वास में हैं और उनके इस महीने कुनो पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन ‘‘दक्षिण अफ्रीका में कुछ प्रक्रियाओं में समय लगने के कारण’’ उनके स्थानांतरण में देरी हुई। अत्यधिक शिकार और आवासन क्षेत्र की कमी के कारण भारत में चीते पूरी तरह से लुप्त हो गए थे।

1947 में मौत हो गई थी आखिरी चीते की मौत

आखिरी चीता वर्तमान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में देखा गया था जिसकी 1947 में मौत हो गई थी और 1952 में इस प्रजाति को भारत में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। पिछले साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर चीता पुनर्वास कार्यक्रम के तहत पांच मादा और तीन नर चीतों के पहले समूह को नामीबिया से भारत लाया गया और उन्हें कुनो के एक बाड़े में पृथक-वास में रखा गया था।

namibia cheetah to india namibia cheetah in india Namibia Cheetah kuno national park cheetah indian cheetah india cheetahs in india cheetahs cheetah to india cheetah returning to india cheetah reintroduction to india cheetah reintroduction project cheetah reintroduction in india cheetah india cheetah in india cheetah coming to india cheetah coming back to india cheetah back to india cheetah bringing cheetah to india african cheetah in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें