Advertisment

Grammy Awards Winner List: ग्रैमी अवॉर्ड्स में बजा भारत का डंका, पांच भारतीयों ने जीते पुरस्कार

Grammy Awards Winner List: जिस तरह से ऑस्कर अवॉर्ड को अभिनय और फिल्म जगत में सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है।

author-image
Kalpana Madhu
Grammy Awards Winner List: ग्रैमी अवॉर्ड्स में बजा भारत का डंका, पांच भारतीयों ने जीते पुरस्कार

हाइलाइट्स

  • ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत की चमक
  • पांच भारतीयों ने जीते पुरस्कार
  • संगीत के सबसे बड़े अवॉर्ड्स
Advertisment

Grammy Awards Winner List: जिस तरह से ऑस्कर अवॉर्ड को अभिनय और फिल्म जगत में सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। उसी तरह से ग्रैमी अवॉर्ड को संगीत जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड मानते हैं।

दुनियाभर के हुनरबाजों की कलाकारी अग्नि परीक्षा से होकर गुजरती है और दुनियाभर में रचित होने वाले संगीत में किसी एक को अवॉर्ड के लिए चुना जाता है। ये अवॉर्ड कई अलग-अलग कैटेगरीज में बांटे जाते हैं। साल 2024 इस अवॉर्ड सेरेमनी का 66वां संस्करण है।

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन और गायक शंकर महादेवन के एक फ्यूजन संगीत समूह ‘शक्ति’ ने ‘दिस मूमेंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम की श्रेणी में 2024 का ग्रैमी पुरस्कार जीता है।

Advertisment

इस एल्बम में संगीत समूह के संस्थापक सदस्य गिटार वादक जॉन मैकलॉघलिन के साथ हुसैन, महादेवन, वायलिन वादक गणेश राजगोपालन और तालवादक सेल्वागणेश विनायकराम शामिल हैं।

   एकेडमी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पेज पर की घोषणा

‘शक्ति’ का 45 से अधिक वर्षों में पहला स्टूडियो एल्बम ‘दिस मूमेंट’ जून 2023 में रिलीज किया गया था। संगीत के क्षेत्र के सबसे बड़े पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन करने वाली रिकॉर्डिंग एकेडमी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पेज पर यह घोषणा की।

पोस्ट में कहा गया है, ‘‘सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम विजेता ‘दिस मूमेंट’ शक्ति को बधाई।’’ महादेवन, राजगोपालन और सेल्वागणेश पुरस्कार लेने के लिए मंच पर आए जबकि मैकलॉघलिन समारोह में शामिल नहीं हुए और हुसैन एक और ग्रैमी पुरस्कार जीतने के बाद मंच के पीछे थे।

Advertisment

   जीतने के बाद दिया भारत को श्रेय

महादेवन ने इस जीत का श्रेय अपनी पत्नी संगीता को देते हुए कहा, ‘‘हम आपको याद कर रहे हैं जॉन जी। जाकिर हुसैन, उन्होंने आज एक और ग्रैमी पुरस्कार जीता है। ब्वॉयज, ईश्वर, परिवार, दोस्तों और भारत का शुक्रिया।

हमें भारत पर गर्व है।’’ हुसैन ने ‘पश्तो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रस्तुति और अमेरिका के बेंजो वादक बेला फ्लेक और अमेरिकी बास वादक एडगर मेयेर के साथ ‘एज वी स्पीक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ समसामयिक वाद्य एल्बम का ग्रैमी पुरस्कार भी जीता।

इस एल्बम में महान बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया के भतीजे और भारतीय बांसुरी वादक राकेश चौरसिया भी हैं।

Advertisment

   2024 को ग्रैमी में भारत का वर्ष बताया

पुरस्कार समारोह में शामिल हुए दो बार के ग्रैमी विजेता रिकी केज ने 2024 को ग्रैमी में भारत का वर्ष बताया। उन्होंने कहा, ‘‘वाह..यह ग्रैमी में पूरी तरह से भारत का वर्ष है। वाह.. राकेश चौरसिया, शंकर महादेवन, गणेश राजगोपालन, सेल्वागणेश विनायकराम और उस्ताद जाकिर हुसैन… भारत सही में चमकता सितारा है!! रोमांचक!! एक ही साल में पांच भारतीय ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं।’’

केज ने एक अलग पोस्ट में कहा, ‘‘… और उस्ताद जाकिर हुसैन ने एक ही रात में तीन ग्रैमी पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। राकेश चौरसिया ने दो पुरस्कार जीते हैं। यह ग्रैमी में भारत के लिए बड़ा साल है...और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे यह देखने का अवसर मिला।’’

   1975 में पहला एल्बम ‘शक्ति’ जारी किया गया था

ब्रिटिश गिटारवादक मैकलॉघलिन ने हुसैन, भारतीय वायलिन वादक एल. शंकर और तालवादक टी एच ‘विक्कू’ विनायकराम (सेल्वागणेश विनायकराम के पिता) के साथ मिलकर 1973 में ‘शक्ति’ बनाया था।

मृदंग वादक रामनाद वी राघवन के साथ इस संगीत बैंड ने 1975 में पहला एल्बम ‘शक्ति’ जारी किया। इस संगीत बैंड की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि ‘‘अभूतपूर्व अंतरमहाद्वीपीय सहयोग’’ कहे जाने वाला शक्ति पूर्वी और पश्चिमी संगीतकारों को जोड़ता है।

   आयोजन रविवार रात को लॉस एंजिलिस में किया गया

इस साल के ग्रैमी पुरस्कार का आयोजन रविवार रात को लॉस एंजिलिस में किया गया। अमेरिकी गायिका मारिया कैरी ने संगीत के क्षेत्र के सबसे बड़े ग्रैमी पुरस्कार समारोह का पहला पुरस्कार माइली सायरस को ‘‘फ्लावर्स’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘पॉप सोलो’ प्रस्तुति की श्रेणी में दिया।

दुआ लीपा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समारोह का आगाज किया। सर्वश्रेष्ठ रैप प्रस्तुति का पुरस्कार किलर माइक को दिया गया। इसके तुरंत बाद माइक ने ‘माइकल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ रैप एल्बम का पुरस्कार भी जीता।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें