Advertisment

Human Development Index: संयुक्त राष्ट्र के मानव विकास सूचकांक में भारत को 131वां स्थान, PAK काफी पीछे

author-image
Sonu Singh
Human Development Index: संयुक्त राष्ट्र के मानव विकास सूचकांक में भारत को 131वां स्थान, PAK काफी पीछे

UNDP Human Development Index 2020: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक (HDI) 2020 में भारत दो पायदान नीचे खिसक गया है। इस साल 189 देशों की इस लिस्ट में 131वां स्थान मिला है। जबकि 2019 में 129वीं रैंक हासिल की थी। किसी देश में औसत आयु, स्वास्थ्य, शिक्षा, आय और जीवन स्तर को प्रमुख आधार बनाकर इस सूचकांक को तैयार किया जाता है।

Advertisment

2020 की मानव विकास सूचकांक की लिस्ट में नॉर्वे पहले नंबर पर है। इसके बाद आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, हांगकांग और आइसलैंड जैसे देशों के नाम हैं। मानव विकास रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका और भूटान जैसे छोटे देश इस सूचकांक में भारत से बेहतर स्थिति में हैं।

भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति देखी जाए तो श्रीलंका 72वें और चीन 85वें स्थान पर है। भूटान 129वें स्थान पर है। बांग्लादेश को 133वां, म्यांमार को 147वां, नेपाल को 142वां स्थान प्राप्त हुआ है। पाकिस्तान 154 और अफगानिस्तान 169 नंबर पर है।

Advertisment

यूएनडीपी के रेजिडेंट प्रतिनिधि शोको नोडा ने कहा, भारत की रैंकिंग में गिरावट का मतलब यह नहीं कि भारत ने अच्छा नहीं किया, बल्कि इसका अर्थ है अन्य देशों ने बेहतर किया। नोडा ने कहा, भारत दूसरे देशों की मदद कर सकता है।

उन्होंने भारत द्वारा कार्बन उत्सर्जन कम करने के प्रयासों की सराहना की। यूएनडीपी की रिपोर्ट के अनुसार क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के आधार पर 2018 में भारत की प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय 6,829 अमेरिकी डॉलर थी जो 2019 में गिरकर 6,681 डॉलर हो गई।

Advertisment
चैनल से जुड़ें