India Navy New Adventure: भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक, दो स्वदेशी युद्धपोत किए लॉन्च

India Navy New Adventure: देश- दुनियाभर की तमाम ताजातरीन खबरों के बीच स्वदेशी युद्धपोत निर्माण (indigenous warship building) के क्षेत्र में भारत के हिस्से में उपलब्धि आ रही है जहां पर भारतीय नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत INS सूरत और युद्धपोत INS उदयगिरी की बड़ी लॉन्चिंग की है।
पूरी दुनिया को दिखाई अपनी ताकत
आपको बताते चलें कि, भारतीय वायुसेना की ओर से युद्धपोत आईएनएस सूरत (यार्ड 12707) और आईएनएस उदयगिरी (यार्ड 12652) ने मिसाल देते हुए पूरी दुनिया में समुद्री ताकत का परचम लहराया है। जहां पर इन पोतों को नौसेना के नेवल डिजाइन निदेशालय ने तैयार किया है। बताते चलें कि, ‘सूरत’ प्रोजेक्ट 15बी विध्वंसक का चौथा जहाज है, जो पी15ए (कोलकाता श्रेणी) विध्वंसक के एक महत्वपूर्ण बदलाव की शुरुआत करता है।
कोविड और यूक्रेन में चल रहे उथल पुथल के बीच इन विध्वंसकों का निर्माण व शुभारंभ हमारी समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता की एक मिसाल है: मुंबई में भारतीय नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत INS सूरत और युद्धपोत INS उदयगिरी के शुभारंभ कार्यक्रम में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,महाराष्ट्र pic.twitter.com/RLxbRNlUER
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2022
शुभारंभ पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
आपको बताते चलें कि, कार्यक्रम में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोविड और यूक्रेन में चल रहे उथल पुथल के बीच इन विध्वंसकों का निर्माण व शुभारंभ हमारी समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता की एक मिसाल है।
0 Comments