Advertisment

Jharkhand flood: जमशेदपुर में स्कूल में आई बाढ़, 162 बच्चे फंसे, तेज बारिश के चलते कहीं नदियां उफान पर तो कहीं फटे बादल

Jharkhand flood: देशभर में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। ऐसे में कई राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। झारखंड में एक स्कूल बाढ़ की चपेट में आ गया।

author-image
Vishalakshi Panthi
Jharkhand Flood

Jharkhand flood: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और लगातार हो रही भारी बारिश ने कई राज्यों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचाई है, वहीं ओडिशा, राजस्थान और झारखंड में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

झारखंड: स्कूल में फंसे 162 बच्चों को रेस्क्यू किया गया

जमशेदपुर में भारी बारिश के बाद लव कुश आवासीय स्कूल में पानी भर गया, जिसमें 162 छात्र फंस गए। सोशल मीडिया पर जानकारी फैलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने नाव और रस्सियों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में सभी बच्चों को उनके संबंधित थानों को सौंपा गया, ताकि उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

हिमाचल प्रदेश: 9 दिन में 34 लोगों की मौत, कई इलाकों में भूस्खलन

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जानकारी दी कि 20 जून से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 34 लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को धर्मशाला में आई अचानक बाढ़ में 9 लोग बह गए, जिनमें से 7 शव बरामद कर लिए गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है।

उत्तराखंड: बादल फटने से 2 की मौत, चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए रोकी गई

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने की घटना में 2 मजदूरों की मौत हो गई और 7 लोग लापता हैं। ये सभी एक होटल निर्माण स्थल पर कार्यरत थे। भूस्खलन के दौरान 29 मजदूरों में से 20 को सुरक्षित निकाला गया है। सरयू, अलकनंदा और सरस्वती नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisment

राजस्थान: नदियों में उफान, कई इलाकों में पानी भरा, युवक की डूबने से मौत

राज्य के उदयपुर, पाली, जालोर और सिरोही जिलों में भारी बारिश हुई है। पाली जिले की मघाई नदी उफान पर है और इसका जलस्तर सूर्य मंदिर पुल के समान हो गया है। जालोर शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। टोंक जिले में पिकनिक पर गया एक युवक बनास नदी में बह गया, जिसकी मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में जून के अंत तक औसतन 155% अधिक वर्षा हो चुकी है।

ओडिशा: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, टूटे पुल और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

ओडिशा के मयूरभंज जिले में बारिश के कारण जमुआ घाट पुल टूट गया। वहीं, पुरी में रथयात्रा के बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 4 जुलाई तक भारी बारिश, तेज हवाएं, ओले और बिजली गिरने की संभावना है। INCOIS ने केरल के तटीय क्षेत्रों में 2-3 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान जताया है। पुरी, कटक, भद्रक समेत 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisment

Evening News Brief: अहमदाबाद में खुलेगा MPIDC का कार्यालय, MH में स्कूलों में थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी का आदेश वापस
Breaking News

Evening News Brief: देश-दुनिया में क्या चल रहा है? हर बड़ी खबर पर हमारी नजर है। रविवार शाम की खास और बड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें..

monsoon in india jharkhand flood Jamshedpur school 162 students trapped in flood cloud burst in uttarakhand
Advertisment
चैनल से जुड़ें