Advertisment

India Monsoon Alert: 15 जून तक मध्यभारत में पहुंचेगा मानसून, अगले 5 दिन का मौसम अपडेट जारी

author-image
Bansal News
India Monsoon Alert: 15 जून तक मध्यभारत में पहुंचेगा मानसून, अगले 5 दिन का मौसम अपडेट जारी

India Monsoon Alert: बदलते मौसम के बाद जहां पर देश के केरल में मानसून की एंट्री हो गई है वहीं पर आने वाले 15 जून तक इसके मध्यभारत तक पहुंचने के पूर्वानुमान जारी किए गए है। जिसके साथ ही कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

Advertisment

पढ़ें ये खबर भी-Monsoon 2023: हफ्तेभर की देरी से मानसून पहुंचा केरल, 4 जून को पहुंचने की थी उम्मीद

जानिए आईएमडी की अपडेट

यहां पर भारतीय मौसम विभाग ( IMD) ने पूर्वानुमान जाहिर करते हुए कहा कि, 10 जून तक दक्षिण से बढ़ते हुए महाराष्ट्र पहुंच जाएगा और पूर्वोत्तर के राज्यों को कवर कर पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार तक पहुंचेगा। 15 जून तक मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूरे बिहार को कवर कर सकता है। वहीं पर शनिवार तक कर्नाटक पहुंच जाएगा। दूसरी ओर, साउथ तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू हो गई। मानसून अगले दो दिनों में पूरे तमिलनाडु और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी पहुंचा।

Advertisment

कई हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट

देश में मानसून ने एंट्री तो ली है लेकिन देश के पूर्वी हिस्सों में अगले 3-4 दिन तक गर्मी बढ़ेगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर-पश्चिम भारत यानी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले 5 दिन तक तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहने की आशंका है। बता दें कि, मुंबई में मानसून आने से पहले मछुआरों ने अपनी नावें समुद्र किनारे बांध ली हैं। बरसात की वजह से अगले दो महीने तक नाविक समुद्र से दूर रहना बेहतर समझते हैं।

पढ़ें ये खबर भी-MP Monsoon 2023: केरल में मानसून की एंट्री, MP में इस दिन होगी दस्तक, आज इन जिलों में बारिश का एलर्ट

Advertisment
imd alert Delhi Weather India Monsoon Alert
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें