Advertisment

भारत आधुनिक दृष्टिकोण के साथ प्रगति कर रहा है: मोदी

भारत आधुनिक दृष्टिकोण के साथ प्रगति कर रहा है: मोदी India is progressing with a modern approach: Modi sm

author-image
Bansal News
भारत आधुनिक दृष्टिकोण के साथ प्रगति कर रहा है: मोदी

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारत बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस कर रहा है। मोदी ने मुंबई में 38,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद कहा कि दुनियाभर में भारत के बारे में सकारात्मक रूख है क्योंकि सभी जानते हैं कि देश अपनी ताकत और क्षमता के बल पर आगे बढ़ रहा है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि भारत अब ‘‘अभूतपूर्व आत्मविश्वास’’ से भरा हुआ है और देश अपने आधुनिक दृष्टिकोण के साथ बेहतर प्रगति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज उद्घाटन की गई परियोजनाओं से मुंबई को अपने जीवन स्तर में सुधार करने और शहर तथा आसपास के क्षेत्रों को बदलने में मदद मिलेगी। मोदी ने कहा कि मुंबई का विकास कुछ समय के लिए धीमा हो गया था लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सत्ता में आने के बाद तेजी से विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब गरीबों के कल्याण के लिए उपलब्ध धन का दुरूपयोग किया जाता था। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक समय था जब हम सिर्फ गरीबी की बात करते थे और दूसरे देशों से पैसे मांगते थे।’’

Advertisment
narendra modi
Advertisment
चैनल से जुड़ें