Advertisment

Asian Hockey Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया

Asian Hockey Champions Trophy: भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गया है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया।

author-image
Rahul Garhwal
India in Champions Trophy final India defeated South Korea Asian Hockey Champions Trophy

Asian Hockey Champions Trophy: भारत एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराया। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए। मंगलवार को भारत और चीन के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

Advertisment

भारत की लगातार 6वीं जीत

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1835651723379306755

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ये लगातार 6वीं जीत है। चीन में हुलुनबुइर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेले गए सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में एंट्री की।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 2 गोल

साउथ कोरिया के खिलाफ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 2 गोल किए। जरमनप्रीत सिंह और उत्तर सिंह ने 1-1 गोल दागा। साउथ कोरिया की ओर से एकमात्र गोल यंग जी हुन ने किया। फील्ड गोल करने वाले जरमनप्रीत सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।

कल दोपहर 3:30 बजे चीन से भिड़ेगा भारत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत कल चीन से भिड़ेगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। मेजबान चीन ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था।

Advertisment

भारत फाइनल में मंगलवार को मेजबान चीन से खेलेगा। यह मुकाबला भारतीय टाइमिंग के हिसाब से दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। चीन ने पाकिस्तान को पहले सेमीफाइनल के पेनल्टी शूट-आउट में 2-0 से हराया।

पहले क्वॉर्टर में 1-0 से आगे था भारत

साउथ कोरिया के खिलाफ मैच के पहले ही मिनट से भारत ने दबाव बना लिया था। भारत ने कोरिया के D पर एक के बाद एक कई मौके बनाए। 13वें मिनट में उत्तम सिंह ने पहला गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। इससे पहले भारत ने चौथे और 5वें मिनट में गोल के 2 मौके गंवा दिए थे। कोरिया को इस क्वॉर्टर में 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे, लेकिन वो एक भी गोल नहीं कर सकी।

हाफ टाइम से पहले कप्तान का गोल

19वें मिनट में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले पेनल्टी कॉर्नर में गोल किया। अभिषेक के इंजेक्शन में हरमन ने सीधा शॉट खेला और बॉल सीधे कोरियन डिफेंडर से डिफलेक्ट होकर गोल में चली गई। मैच के 27वें मिनट में डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह ने सुखजीत को एरियल पास दिया। जिस पर सुखजीत गोल नहीं कर सके। इस क्वॉर्टर के बाद भारत 2-0 से बढ़त पर था।

Advertisment

hockey

डिफेंडर जरमनप्रीत ने किया गोल

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में डिफेंडर जरमनप्रीत ने गोल करके भारत की बढ़त 3-0 कर दी। जरमनप्रीत ने अकेले बॉल आगे लाकर D के बाहर से फील्ड गोल किया। उनके तेज शॉट की कोरिया के गोलकीपर रोक नहीं पाए। मुकाबले के 33वें मिनट में साउथ कोरिया के ड्रैग फ्लिकर यंग जी हुन ने पेनल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन गोल किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत ने 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत का स्कोर 4-1 कर दिया।

निर्णायक रहा 4-1 का स्कोर

मैच के चौथे क्वार्टर में भारत ने अटैक जारी रखा। इसमें टीम इंडिया को 3 मौके मिले, लेकिन वो गोल नहीं कर पाया। साउथ कोरिया के डिफेंस ने अच्छा खेल दिखाया।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे सफल टीम भारत

भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे सफल टीम है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2011 में हुई थी। भारत ने पिछली चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। भारत अब तक 4 बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है। पाकिस्तान ने 3 बार ये टूर्नामेंट जीता है। 2021 में साउथ कोरिया चैंपियन बना था।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: ऑफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये 5 Exercise, हमेशा रहेंगे फिट

यूपीआई इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: NPCI ने बढ़ाई UPI से ट्रांजेक्शन की लिमिट, जानें और क्या हुए बड़े बदलाव 

भारतीय हॉकी टीम भारत ने साउथ कोरिया को हराया भारत और चीन हॉकी फाइनल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत Indian Hockey Team India in Champions Trophy final India defeated South Korea India and China hockey final Asian Hockey Champions Trophy Final Asian Hockey Champions Trophy
Advertisment
चैनल से जुड़ें