Advertisment

India First Voter: दुनिया को अलविदा कह गए देश के पहले मतदाता ! तीन दिन पहले डाला था आखिरी वोट

author-image
Bansal News
India First Voter: दुनिया को अलविदा कह गए देश के पहले मतदाता ! तीन दिन पहले डाला था आखिरी वोट

शिमला। India First Voter इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी (Shyam Saran Negi) का 106 साल की आयु में आज शनिवार सुबह देहांत हो गया है। जिन्होंने हाल ही में बुधवार को अपने घर में ही अपनी आखिरी मतदान किया था। बता दें कि, सबसे पहले 1951 में उन्होंने अपना पहला वोट आजाद भारत में डाला था

Advertisment

एक वोट नहीं छोड़ते थे

यहां पर बताया जा रहा है कि, वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जहां पर अपनी अस्वस्थता के चलते ही बुधवार को अपने घर में ही उन्‍होंने मतदान किया। हालांकि इससे पहले हर बार वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर जाते थे ,  पोलिंग बूथ पर चुनाव आयोग की ओर से उनका रेड कारपेट स्वागत किया जाता था। इस बार भी नेगी खुद तो चाहते थे कि वह मतदान करने पोलिंग बूथ पर जाए लेकिन उनके शरीर ने जब साथ नहीं दिया तो परिवार वालों की बात मान ली और घर से ही वोट डाला। बुधवार को उन्होंने अपने घर से वह डाला था।106 साल की आयु में श्याम सरन नेगी आज तक हर लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में पोलिंग बूथ में जाकर वोट डालते रहे थे।

चुनाव आयोग ने बनाया था ब्रांड एंबेसडर

आपको बताते चलें कि, देश के पहले वोटर श्याम सरन नेगी को 2014 के आम चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने एक जिम्मेदारी सौंपते हुए ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था। 12 जून, 2010 को मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें कल्पा आकर पहले मतदाता होने पर बधाई भी दी थी। बता दें कि, उनका जुनून चुनाव के प्रति काफी रहा है।

himachal news Himachal Pradesh news hindi news Kangra News kangra-jagran-special HImachal Byelection2022 Himachal Jagran Special India First Voter Shyam Saran Negi Died श्याम सरन
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें