Advertisment

Shivangi Singh: भारत की पहली महिला राफेल विमान पायलट बनी वायुसेना की झांकी का हिस्सा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को राजपथ पर परेड में निकली वायु सेना की झांकी में देश की पहली महिला राफेल लड़ाकू विमान पायलट शिवांगी सिंह ने भी भाग लिया।

author-image
Bansal news
Shivangi Singh: भारत की पहली महिला राफेल विमान पायलट बनी वायुसेना की झांकी का हिस्सा

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को राजपथ पर परेड में निकली वायु सेना की झांकी में देश की पहली महिला राफेल लड़ाकू विमान पायलट शिवांगी सिंह ने भी भाग लिया।

Advertisment

 दूसरी महिला लड़ाकू विमान पायलट

वह वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला लड़ाकू विमान पायलट हैं। पिछले साल फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली देश की पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट थीं।  

कौन हैं शिवांगी सिंह

वाराणसी से ताल्लुक रखने वाली शिवांगी सिंह 2017 में वायु सेना में शामिल हुई थीं और महिला लड़ाकू विमान पायलटों के वायु सेना के दूसरे बैच में शामिल हुईं। राफेल उड़ाने से पहले वह मिग-21 बाइसन विमान उड़ाती रही हैं। वह पंजाब के अंबाला स्थित वायु सेना के गोल्डन ऐरोज स्क्वाड्रन का हिस्सा हैं।

 वायु सेना की झांकी

वायु सेना की झांकी का शीर्षक 'भारतीय वायु सेना, भविष्य के लिए परिवर्तन' है। झांकी में मिग-21, जी-नेट, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और राफेल विमान के स्केल डाउन मॉडल के साथ-साथ अश्लेषा रडार भी प्रदर्शित किए गए हैं। राफेल लड़ाकू विमान का पहला बैच 29 जुलाई, 2020 में भारत पहुंचा था। फ्रांस से 36 लड़ाकू विमानों के सौदे के क्रम में देश में अब तक 32 राफेल विमान आ चुके हैं और चार राफेल विमान इस साल अप्रैल तक आ सकते हैं।

Advertisment

who is shivangi singh who is flight lieutenant shivangi singh sivangi singh shivangi singh special story shivangi singh rafale jet shivangi singh rafale shivangi singh iaf pilot shivangi singh fighter pilot shivangi singh republic day speech republic day parade rehearsal 2022 Republic Day Parade Live republic day parade 2022 Republic day parade republic day news 2022 republic day live 2022 republic day live republic day india republic day full parade republic day celebrations republic day celebration republic day 2022 live republic day 2022 celebrations republic day 2022 Republic Day rafale shivangi singh pilot shivangi singh news pilot shivangi singh lt shivangi singh jets flown by shivangi singh iaf shivangi singh happy republic day flt lt shivangi singh flight lieutenant shivangi singh 73rd republic day 73 republic day 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें