Advertisment

Canadian Diplomat Expels: भारत ने कनाडाई राजनयिक को किया निष्कासित, जानिए पूरा मामला

एक भारतीय अधिकारी को कनाडा से निष्कासित किए जाने के कुछ ही घंटे बाद भारत ने एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने की मंगलवार को घोषणा की।

author-image
Bansal News
Canadian Diplomat Expels: भारत ने कनाडाई राजनयिक को किया निष्कासित, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली।  Canadian Diplomat Expels: एक खालिस्तानी अलगाववादी नेता की जून में हुई हत्या से भारत के ‘‘संभावित’’ संबंध के आरोपों का हवाला देकर एक भारतीय अधिकारी को कनाडा से निष्कासित किए जाने के कुछ ही घंटे बाद भारत ने एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने की मंगलवार को घोषणा की।

Advertisment

कनाडा के उच्चायुक्त को किया तलब

भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय द्वारा तलब किया गया और वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने के फैसले के बारे में सूचित किया गया। मंत्रालय ने कहा कि कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने का फैसला ‘‘हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता’’ को लेकर भारत की बढ़ती चिंता को दर्शाता है।

अगले 5 दिन में भारत जाने का निर्देश

उसने एक बयान में कहा, ‘‘संबंधित राजनयिक को अगले पांच दिन में भारत से जाने का निर्देश दिया गया है।’’ इससे पहले, भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इन आरोपों को ‘‘बेतुका’’ और ‘‘बेबुनियाद’’ बताकर सिरे से खारिज कर दिया था कि खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट का ‘‘संभावित हाथ’’ है।

ट्रूडो द्वारा संसद में इस संबंध में आरोप लगाए जाने के बाद कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने घोषणा की कि ‘‘एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक’’ को कनाडा से निष्कासित कर दिया गया है।

Advertisment

ये हुआ था मामला

कनाडाई नागरिक निज्जर की दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गत 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। ट्रूडो ने संसद में कहा था कि जून में हुई निज्जर की हत्या और भारत सरकार के एजेंट के बीच ‘‘संभावित संबंध के पुख्ता आरोपों’’ की कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां पूरी सक्रियता से जांच कर रही हैं।

विदेश मंत्रालय ने भारत पर लगाए गए आरोपों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत की संलिप्तता के आरोप ‘‘बेतुके’’ और ‘‘बेबुनियाद’’ हैं।

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: बमोरी विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018  

World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले भारत की जीत को लेकर विराट कोहली ने दिया बड़ा स्टेटमेंट

Advertisment

Hardeep Singh Nijjar: कनाडा की हरकत पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- ‘पांच दिन एक राजनयिक को इंडिया छोड़ें फिर…’  

Dengue Control Awareness Campaign: राजधानी में बढ़ा डेंगू का कहर, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जागरूक

Cameron MacKay,Canadian envoy,india canada relations,Hardeep Singh Nijjar,S Jaishankar,India

Advertisment
S Jaishankar india canada relations india Hardeep Singh Nijjar Canadian envoy Canadian Diplomat Expels: Cameron MacKay
Advertisment
चैनल से जुड़ें