Advertisment

Paris Olympics 2024 Hockey : भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 52 साल बाद जीत, कंगारुओं को 3-2 से हराया, मेडल से दो जीत दूर

Paris Olympics 2024 Hockey : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया, मेडल से दो जीत दूर, कंगारुओं पर 52 साल बाद जीत

author-image
BP Shrivastava
Paris Olympics 2024 Hockey : भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 52 साल बाद जीत, कंगारुओं को 3-2 से हराया, मेडल से दो जीत दूर

हाइलाइट्स

  • भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया
  • पूल बी में दूसरे स्थान पर रही
  • मेडल दो जीत दूर इंडिया टीम
Advertisment

Paris Olympics 2024 Hockey : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के शुक्रवार, 2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया केा हराकर पूल बी में दूसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। इस तरह भारत ने टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। अब भारत मेडल से सिर्फ दो जीत दूर है। भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह 52 साल बाद बड़ी जीत है।

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार जीत 1972 में मिली (Paris Olympics 2024 Hockey) थी।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1819356671509938361

कप्तान हरमनप्रीत ने दागे दो गोल

इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल दागे। एक गोल फारवर्ड अभिषेक ने किया।

सभी ग्रुप मैच पूरे होने के बाद यह तय हो जाएगा कि इंडिया क्वार्टर फाइनल में किस टीम से (Paris Olympics 2024 Hockey) भिड़ेगी।

भारत ने पहले क्वार्टर में ही बना ली थी 2-0 की बढ़त

भारत ने कंगारु टीम के खिलाफ पहले ही क्वार्टर में दबदबा बना लिया था।

12वें मिनट में स्ट्राइकर अभिषेक ने भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई और उसके एक मिनट बाद ही हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई।

Advertisment

इसके बाद 32वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गाेल दागा।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए थॉमस क्रेग (25 वें मिनट) और ब्लेक गोवर्स ने (55वें मिनट) में गोल दागा। ये दोनों गोल पेनल्टी कार्नर पर हुए।

publive-image

क्वार्टरफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत

भारत ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा है और अब क्वार्टरफाइनल में उसका सामना ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से (Paris Olympics 2024 Hockey) होगा।

हालांकि, अभी इस ग्रुप की तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को फैसला तय नहीं हुआ है।

Advertisment

फिर भी क्वार्टरफाइनल में टीम इंडिया को ग्रेट ब्रिटेन या जर्मनी में से किसी एक की चुनौती से सामना करना होगा।

बता दें कि भारत 2020 टोक्यो ओलंपिक का ब्रॉन्ज मेडलिस्ट है और अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि इस बार टीम इंडिया अपने मेडल का रंग बदलने जा रही है।

अब तक ओलंपिक 2024 में भारत केवल बेल्जियम ही हारा है। बेल्जियम टीम डिफेंडिंग चैंपियन (Paris Olympics 2024 Hockey) भी है।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: सोशल मीडिया पर बवाल के बाद IOC-PBU ने जारी किया बयान, बायोलॉजिकल महिला के खेलने पर तोड़ी चुप्पी

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें