Advertisment

Global Hunger Index: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 105वें नंबर पर भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की हालत भी हमसे अच्छी

Global Hunger Index: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 105वें नंबर पर है। श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की हालत भी हमसे अच्छी है।

author-image
Rahul Garhwal
India at number 105 in Global Hunger Index hindi news

Global Hunger Index: ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2024 में भारत 127 देशों में 105वें नंबर पर है। पिछले साल 125 देशों में भारत 111वें नंबर पर था। वहीं 2022 में 121 देशों में भारच 107वें नंबर पर था। इस साल भारत में भुखमरी के हालात मामूली ठीक हुए हैं। अभी भी हंगर इंडेक्स 27.3 बना हुआ है जो गंभीर है।

Advertisment

नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका हमसे बेहतर

श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, कंबोडिया और फिजी जैसे देश भी अपने लोगों को भूख से बचाने में हमसे बेहतर हैं। हालांकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की हालत हमसे भी खराब है।

क्या होता है ग्लोबल हंगर इंडेक्स ?

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (Global Hunger Index) ये बताता है कि किसी भी देश में भुखमरी की स्थिति क्या है। इस लिस्ट को हर साल कंसर्न वर्ल्डवाइड और वर्ल्ड हंगर हेल्प नाम के यूरोप के NGO तैयार करते हैं। दुनियाभर के देशों का 4 पैरामीटर्स पर आंकलन किया जाता है। इसके बाद लिस्ट बनाई जाती है।

GHI स्कोर और उसके पैरामीटर ?

9.9 या कमअच्छा
10 से 19.9सामान्य
20 से 34.9गंभीर
35 से 49.9चिंताजनक
50 या ज्यादा बेहद चिंताजनक
Advertisment

भारत का GHI स्कोर 27.3 है जो गंभीर है।

10 एशियाई देशों का GHI स्कोर

साउथ कोरिया 34.4
अफगानिस्तान 30.8
पापुआ न्यू गिनी30.8
पाकिस्तान 27.9
भारत27.3
तिमोर-लेस्ते27.0
लाओस19.8
बांग्लादेश19.4
सोलोमन द्वीप19.4
इंडोनेशिया16.9

कैसे कैलकुलेट होता है GHI ?

हर देश का GHI स्कोर 3 डायमेंशन के 4 पैरामीटर्स पर कैलकुलेट होता है। ये 3 डायमेंशन अंडररिशमेंट, चाइल्ड मोर्टालिटी, चाइल्ड अंडरन्यूट्रिशन। चाइल्ड अंडरन्यूट्रिशन में चाइल्ड वेस्टिंग और चाइल्ड स्टंटिंग कैटेगरी हैं।

पिछले साल 111वें नंबर था भारत

Global Hunger Index hindi news

2023 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में दुनियाभर के 125 देशों में भारत 111वें नंबर पर था। पाकिस्तान 102, बांग्लादेश की 81, नेपाल 69 और श्रीलंका 60वें नंबर पर था। 28.7 स्कोर के साथ भारत में भुखमरी की स्थिति गंभीर बताई गई थी।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: प्यार किया पर नहीं की शादी, जानिए क्यों अधूरी रही रतन टाटा की प्रेम कहानी?

भारत सरकार ने रिपोर्ट को बताया था गलत

ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट को भारत सरकार ने गलत और भ्रामक बताया था। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा था कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स भारत की वास्तविक स्थिति को नहीं दिखाता है। ये देश की छवि खराब करने की कोशिश है।

ये खबर भी पढ़ें:बीजेपी विधायक ने की इस्तीफे की पेशकश, पुलिस रवैये से नाराज देवरी MLA पटेरिया धरने पर बैठे, यह भी कहा

Advertisment
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की रैंकिंग ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 105वें नंबर पर भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स India ranking in Global Hunger Index India at number 105 in Global Hunger Index Global Hunger Index hindi news Global Hunger Index
Advertisment
चैनल से जुड़ें