Advertisment

Inderjeet Singh: पूर्व राष्ट्रपति के पौत्र भाजपा में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से की मुलाकात

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंदरजीत सिंह Inderjeet Singh सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। राजधानी स्थित...

author-image
Bansal News
Inderjeet Singh: पूर्व राष्ट्रपति के पौत्र भाजपा में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से की मुलाकात

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंदरजीत सिंह Inderjeet Singh सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Advertisment

इस अवसर पर भाजपा महासचिव व पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम, पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह भी उपस्थित थे। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद इंदरजीत सिंह ने कहा कि लंबे Inderjeet Singh समय बाद आज उनके दादाजी ज्ञानी जैल सिंह की मनोकामना पूरी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरीके से कांग्रेस ने उनके साथ सलूक किया...उनका दिल दुखाया...उनकी Inderjeet Singh वफादारी का क्या सिला दिया...आप सब जानते हैं।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी वह उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे।

Advertisment

पुरी ने इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सत्ता को लेकर चल रही Inderjeet Singh खींचतान का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वहां की सरकार केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘आवास योजना हो या आयुष्मान योजना, मुझे समझ नहीं आता कि राज्य सरकार इन्हें क्यों लागू नहीं कर रही है।’’ इंदरजीत सिंह का भाजपा में स्वागत करते हुए पुरी ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि वह भाजपा में Inderjeet Singh शामिल हो रहे हैं तो उन्हें बहुत खुशी हुई। ज्ञानी जैल सिंह देश के सातवें राष्ट्रपति थे।

इस पद पर पहुंचने से पहले वह विधायक, मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के Inderjeet Singh रूप में भी सेवाए दे चुके थे। उनका जन्म पंजाब के फरीदकोट जिले में हुआ था।पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisment

शिरोमणि अकाली दल का भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद इस बार वहां चतुष्कोणीय मुकाबले के Inderjeet Singh आसार बन रहे हैं। भाजपा इस बार अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी जबकि सत्ताधारी कांग्रेस को चुनौती देने के लिए शिरोमणि अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है। आम आदमी पार्टी भी राज्य में मजबूती से अपनी जड़ें जमा रही है।

राहुल गांधी ब्रेकिंग न्यूज पीएम मोदी कोरोना अमित शाह national news latest news in hindi latest news india news Inderjeet Singh joins bjp Inderjeet Singh bjp Inderjeet Singh giani zail singh news giani zail singh grandson name giani zail singh grandson joins BJP giani zail singh grandson Inderjeet Singh giani zail singh grandson giani zail singh election 2022 updates election 2022 news hindi election 2022 india state election 2022 india election 2022 covid 19 latest news breaking news in hindi Breaking News bjp news bjp Bansal News bansal
Advertisment
चैनल से जुड़ें