Advertisment

Independence Day Outfits: आजादी के महोत्सव में पहने ये स्टाइलिश ड्रेस, कुछ अलग अंदाज में मनाएं आजादी का जश्न

Independence Day Outfits: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज और ऑफिस में खासतौर से ड्रेस कोड रखा जाता है। तिरंगे में शामिल तीन अलग-अलग रंगों...

author-image
Bansal news
Independence Day Outfits: आजादी के महोत्सव में पहने ये स्टाइलिश ड्रेस, कुछ अलग अंदाज में मनाएं आजादी का जश्न

Independence Day Outfits: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज और ऑफिस में खासतौर से ड्रेस कोड रखा जाता है। तिरंगे में शामिल तीन अलग-अलग रंगों के आउटफिट्स पहनकर लोग आजादी का जश्न मनाते हैं। तो आप तिरंगे में मौजूद तीन कलर्स - नारंगी, सफेद व हरा के साथ किस तरह कर सकते हैं एक्सपेरिमेंट, आइए जानते हैं यहां।

Advertisment

महिलाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस के आउटफिट्स:

कुर्ता या सूट लडकियों के लिए

अगर आप कुर्ता कैरी करने की सोच रही हैं, तो किसी भी एक कलर का चुनाव कर सकती हैं। बॉटम में आप बचे हुए दो कलर्स में से किसी एक कलर की लैंगिंग्स, पैंट्स या फिर सलवार डाल सकती हैं। वैसे कुर्ते के साथ बॉटम में जींस का ऑप्शन भी बेस्ट है।

वहीं अगर आप कुर्ता दुपट्टे क साथ कैरी करती हैं तब तो आप तिरंगे का हर एक कलर इसमें ऐड कर सकती हैं। सफेद रंग का कुर्ता, केसरिया यानी नारंगी रंग का दुपट्टा और हरे रंग का सलवार, लैंगिंग्स या फिर पैंट। बहुत ही कमाल का कॉम्बिनेशन होगा।

साड़ी भी करें सकते है ट्राई

तिरंगा साड़ी के अलावा आप ग्रीन और ऑरेंज कलर की इस साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। यह साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देगी। ऑरेंज बॉर्डर और पल्लू वाली इस साड़ी के साथ आप चाहे तो ऑरेंज कलर का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। नहीं तो एवरग्रीन ब्लैक कलर का स्टाइलिश ब्लाउज भी खूब फबेगा।

Advertisment

तिरंगा एक्सेसरीज

तिरंगा रंगों के ब्रेसलेट, इयररिंग्स और नेकलेस के साथ आपके आउटफिट को और भी आकर्षक बना सकती हैं। आप अपनी नेल्स पर तिरंगा रंगों का आर्ट करके भी अपने आउटफिट को सुंदर बना सकती हैं।

पुरुषों के लिए स्वतंत्रता दिवस के आउटफिट्स:

लड़के पहनें खादी का कुर्ता

अगर आपके दफ्तर में कुछ कार्यक्रम है तो खादी का कुर्ता आपके लिए सबसे सही विकल्प है। स्वतंत्रता दिवस के लिए आप व्हाइट रंग का खादी का कुर्ता बाजार से खरीद सकते हैं। आप चाहें तो किसी और हल्के रंगा का कुर्ता भी बनवा सकते हैं।

लड़के पहनें नेहरू जैकेट

अपने व्हाइट रंग के कुर्ते के साथ आप ऑरेंज रंग की नेहरू जैकेट कैरी कर सकते हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगता है। कई दिग्गज नेताओं को अक्सर कुर्ते के साथ जैकेट पहने देखा जाता है।

Advertisment

फॉर्मल सूट या  शर्ट और पैंट

एक शानदार सूट पहनकर आपका दिन और भी खास हो सकता है। एक अच्छे कट सूट का चयन कर सकते हैं। इसके साथ एक स्मार्ट टाई और फॉर्मल जूते पहन सकते हैं या फिर फॉर्मल शर्ट और पैंट भी पहन सकते है. आपके पास फॉर्मल आवश्यकताओं के लिए सफेद फॉर्मल शर्ट और ब्लैक पैंट्स हो सकते हैं।

धोती कुर्ता भी अच्छा विकल्प

धोती कुर्ता भी एक विकल्प हो सकता है, जो आपको एक शानदार और पारंपरिक लुक प्रदान कर सकता है।

ये भी पढ़ें: 

MP News: 12 अगस्त को सागर आएंगे पीएम मोदी,सीएम शिवराज ने लिया तैयारियों का जायजा

Advertisment

Raghav Chadha: AAP के राघव चड्ढा हुए राज्यसभा से सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

Shivraj Cabinet: CM ने बढ़ाई किसान सम्मान निधि की राशि, पंचायत सचिवों को मिलेगा 7वां वेतनमान

छत्तीसगढ़ में चावल खरीदी पर फिर मचेगा घमासान, आज सड़क पर उतरेंगे बीजेपी कार्यकर्ता

MP News: मुस्लिम ऑटोचालक ने दिखाई ईमानदारी, तीर्थयात्री को लौटाए इतने रुपयों से भरा बैग

Independence Day Independence Day 2023 Independence Day Outfits Ideas Independence Day Outfits Ideas for mens Independence Day Outfits Ideas for women
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें