Advertisment

Independence Day In CG: सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, जानें आपके शहर में कौन फहराएगा तिरंगा

Independence Day In CG: सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, जानें आपके शहर में कौन फहराएगा तिरंगा

author-image
BP Shrivastava
Independence Day In CG

Independence Day In CG

Independence Day In CG: छत्तीसगढ़ में आजादी का पर्व-स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव बिलासपुर में, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बस्तर में और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में तिरंगा फहराएंगे।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1822669081855828429

कौन कहां करेगा झंडा वंदन, देखें पूरी सूची

  • रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय,
  • MCB में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू,
  • बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव,
  • बस्तर में डिप्टी सीएम विजय शर्मा,
  • राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह,
  • सरगुजा में रामविचार नेताम,
  • दुर्ग में केदार कश्यप,
  • जांजगीर चांपा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी,
  • बालोद में विजय बघेल,
  • जशपुर चिंतामणि महाराज,
  • रायगढ़ में राधेश्याम राठिया,
  • दंतेवाड़ा में महेश कश्यप,
  • कांकेर भोजराज नाग,
  • नारायणपुर में देवेंद्र प्रताप सिंह,
  • बीजापुर विक्रम उसेंडी,
  • सुकमा में किरण देव,
  • गरियाबंद में बृजमोहन अग्रवाल

हर घर तिरंगा: झंडे की कीमत डबल हुई, 11 वाला मिल रहा 20 रुपए में

भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के कारण देशभर में तिरंगों की जबरदस्त डिमांड हो गई है। एक तो डिमांड के अनुसार सप्लाई नहीं हो पा रही है, वहीं इसकी कीमत दोगुने के करीब हो गई है।

प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा झंडों की डिमांड

छत्तीसगढ़ में ही इस बार 50 लाख से ज्यादा तिरंगे झंडों की जरूरत है। सूरत से पहले जो 20 बाई 30 वाला तिरंगा 9 रुपए में आता था, अब 18 रुपए में आ रहा है। यहां पर यह थोक में 20 रुपए में बिक रहा है। पहले यह 11 रुपए में आता था। नेता भी 5 से 20 हजार तक तिरंगे खरीदकर बांट रहे हैं।

Advertisment

पीएम मोदी ने 2022 में शुरू किया था अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव में 2022 में हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की थी। तब से भाजपा हर साल 15 अगस्त से पहले हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इसके लिए भारी संख्या में तिरंगों की जरूरत पड़ती है। आमतौर पर देशभर में ज्यादातर तिरंगों की सप्लाई सूरत से होती है।

तिरंगे बनाने वाले पहले से इसका स्टॉक बनाकर नहीं रखते, क्योंकि तिरंगों की जरूरत हर समय नहीं होती। 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही तिरंगे बिकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान से पहले तिरंगे बहुत कम संख्या में बिकते थे, लेकिन अब तो हर राज्य में लाखों की संख्या में तिरंगों की जरूरत 15 अगस्त से पहले पड़ रही है। इसके लिए पहले से ऑर्डर देने पर ही तिरंगों की सप्लाई होती है।

विधायक, सांसद भी खरीद रहे तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रदेश संगठन ने तो बूथों के लिए तिरंगे देने का काम किया है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं और घरों के लिए तिरंगे देने का काम प्रदेश के सांसद, विधायक, पार्षद, प्रदेश और जिलों के भाजपा नेता भी कर रहे हैं। सांसद, विधायक पांच से लेकर 20 हजार तक तिरंगे अपने क्षेत्रों में बांट रहे हैं, ताकि हर घर में तिरंगा लगाया जा सके। नेता भी अपनी क्षमता के मुताबिक पांच सौ, हजार, दो हजार तक तिरंगे खरीदकर बांट रहे हैं।

Advertisment

भाजपा को लाखों तिरंगों की जरूरत

भाजपा को हर घर तिरंगा अभियान के लिए ही लाखों तिरंगों की जरूरत है। भाजपा का प्रदेश संगठन ही 12 लाख से ज्यादा तिरंगे बूथों में भेज रहा है। इसके लिए भाजपा ने सूरत, हैदराबाद, नागपुर और दुर्ग से तिरंगे खरीदे हैं। अभियान के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया, इन स्थानों से जैसे-जैसे तिरंगे आ रहे हैं, उनको भाजपा कार्यालय से जिलों में भेजने का काम हो रहा है। सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के सभी जिलों के लिए लाखों तिरंगे भेजे जा चुके हैं। अभी दो-तीन दिनों तक तिरंगे लगातार भेजे जाएंगे। शनिवार तक पांच लाख से ज्यादा तिरंगे पहुंच गए हैं। इनको भेज भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें: दंतेवाड़ा में नक्सली कमांडर मारा गया: करकावाडा के जंगलों में हुई मुठभेड़, परमेश वेक्को नामक 1 लाख का इनामी नक्सली ढेर

डबल हुई तिरंगे की कीमत

रायपुर के थोक कारोबारी ने बताया कि सूरत से आने वाला तिरंगा पहले 9 रुपए में आता था, वह अब 18 रुपए में आ रहा है। इसको यहां पर थोक में 20 रुपए में बेच रहे हैं। फुटकर में यह 22 से 25 रुपए में बिक रहा है। हमारी दुकान से इस बार तीन लाख तिरंगे बेचे गए हैं। पहले 15 अगस्त में 10 हजार से ज्यादा नहीं बिकते थे।

Advertisment

सीजी में स्वतंत्रता दिसव सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे विजय शर्मा रायपुर न्यूज़ रमन सिंह छत्तीसगढ़ में कौन कहां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा छत्तीसगढ़ न्यूज अरुण साव who will celebrate Independence Day where in Chhattisgarh Vijay Sharma raman singh raipur news Independence Day In CG CM Vishnudev Sai will hoist the flag in Raipur chhattisgarh news Arun Sao
Advertisment
चैनल से जुड़ें