Advertisment

Independence Day 2023: भारत इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, 76वां या 77वां, जानें फैक्ट के साथ

स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ को लेकर ही सोच में डूबे है कि, आखिर भारत अपना कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है 76वां या फिर 77वां।

author-image
Bansal News
Independence Day 2023: भारत इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, 76वां या 77वां, जानें फैक्ट के साथ

 Independence Day 2023: जैसा कि, आप जानते है जहां पर भारत की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस को केवल 4 दिन शेष बचे है वहीं पूरा भारत वर्ष इस दिवस को मनाने के लिए तैयार है। परधीनता की बेड़ियां तोड़कर जिस तरह लंबे संघर्ष के बाद अपना देश भारत स्वतंत्र हुआ है। इस दिवस से जुड़े कई फैक्ट को लेकर आप कंफ्यूज हो रहे होगे। पहले तो इस बार लोग स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ को लेकर ही सोच में डूबे है कि, आखिर भारत अपना कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है 76वां या फिर 77वां।

Advertisment

कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारत

स्वतंत्रता दिवस की इस साल 2023 में कौन सी वर्षगांठ मनाई जाएगी 76वीं या फिर 77वीं, इसके लिए आप अगर 15 अगस्त 1947 से गिनती करते है जिस दिन भारत के स्वतंत्र राष्ट्र का आगाज हुआ है और जिस दिन भारत को आजादी मिली। अगर 1947 से स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ की गणना की जाती है तो 77वां स्वतंत्रता दिवस माना जाएगा।

अगर आप एक साल बढ़ाते हुए स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ 15 अगस्त 1948 से गिनती करते है तो आपके लिए इस साल का स्वतंत्रता दिवस 76वीं वर्षगांठ मनाएगा। इसे लेकर प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के मुताबिक, 15 अगस्त 2022 को 76वें स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया गया था, इसके साथ ही अब स्पष्ट हो गया है कि, इस साल भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

क्या आप जानते है तिरंगा के रंग का अर्थ और महत्व

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी के जश्न को मनाने के लिए इस दिवस का महत्व होता है वहीं पर इस मौके पर हर साल भारत के प्रधान मंत्री दिल्ली के ऐतिहासिक पुराने लाल किले स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं, जिसके बाद एक सैन्य परेड होती है। क्या आपको राष्ट्रीय ध्वज के बारे में पता है आखिर इसे किस दिन अपनाया गया है था।

Advertisment

History Of Tiranga - The Evolution of Indian Tricolor

इतिहास की मानें तो, राष्ट्रीय ध्वज को  15 अगस्त, 1947 को भारत की आजादी से तेईस दिन पहले, 22 जुलाई, 1947 को आयोजित संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था। सबसे पहले ध्वज के तौर पर पहली बार खादी से तैयार किया गया था तो वहीं पर स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में घरेलू स्तर पर भारतीय कपास से तैयार किया जाता है।

क्या होता है राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का अर्थ

1. केसरिया (ऊपर की पट्टी): 

इस रंग का अर्थ है साहस, बलिदान और त्याग की भावना का प्रतीक माना जाता है जो राष्ट्र के कल्याण के लिए बलिदान देने और भारतीयों  की जीवंतता और गतिशीलता का प्रतिनिधित्व करता है।

2. सफेद (मध्य पट्टी):

सफेद पट्टी के रंग का अर्थ पवित्रता, शांति और सच्चाई का प्रतीक माना जाता है जो यह सत्य और अहिंसा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जैसा कि महात्मा गांधी ने वकालत की थी, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Advertisment

3. हरा (निचली पट्टी): 

हरा रंग उर्वरता, विकास और शुभता का प्रतीक माना जाता है यह भारत की भूमि की समृद्धि और कृषि विरासत का प्रतिनिधित्व करता है।

4. अशोक चक्र: 

सफेद पट्टी के केंद्र में अशोक चक्र है, जिसे प्राचीन भारत के सम्राट अशोक की राजधानी सरनाथ के स्तंभ से लिया गया है, इसमें 24 तीलियां हैं और यह सत्य, धार्मिकता और प्रगति की निरंतर खोज का प्रतिनिधित्व करती है। इसमें अशोक चक्र गति के विचार का भी प्रतीक माना जाता है, जो एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने की भारत की इच्छा को दर्शाता है।

Independence Day - Celebration and Significance - India Parenting

जानिए कैसे मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस

भारत की आजादी का पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इसके लिए कई तरीके होते है लेकिन ध्वजा रोहण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेलाएं रखी जाती है। आइए कैसे मनाते है आजादी का दिवस

Advertisment

1. ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सबसे पहले ही मुख्य कार्यक्रम ध्वजारोहण किया जाता है जहां इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज दिल्ली के लाल किले में फहराया जाता है। इसी तरह के ध्वजारोहण समारोह पूरे देश में सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किए जाते हैं. यह झंडा भारत की संप्रभुता और एकता का प्रतीक है।

2. स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति गीत और भाषण

ध्वजारोहण के बाद सभी मौजूद गणमान्य द्वारा राष्ट्रगान ("जन गण मन") गाया जाता है, इसके अलावा देशभक्ति गीत और अन्य देशभक्ति कविताएं भी गाई जाती हैं। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्रियों सहित गणमान्य व्यक्तियों के भाषण, दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हैं और स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदान का सम्मान करते हैं।

3. सांस्कृतिक कार्यक्रम का होता है आयोजन

इस खास मौके पर स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संगठन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर जिसमें पारंपरिक नृत्य, गीत, नाटक दिखाए जाते हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और विरासत को दर्शाते हैं।

4. देशभक्ति फ़िल्में और डॉक्यूमेंट्री

भारत का आजादी का त्योहार हर प्लेटफॉर्म पर मनाया जाता है वहीं पर टेलीविजन चैनल और थिएटर भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित देशभक्ति फिल्में और डॉक्यूमेंट्री दिखाते हैं, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और योगदान को दिखाया जाता है।

5. देशभक्ति का सार्वजनिक प्रदर्शन

देश भर में लोग पारंपरिक भारतीय पोशाक या राष्ट्रीय ध्वज के रंगों वाले कपड़े पहनते हैं, देशभक्ति संदेशों वाली पतंगें उड़ाते हैं और भारत की आजादी का जश्न मनाने वाली रैलियों और जुलूसों में भाग लेते हैं।

ये भी पढ़ें

EYE FLU FACT: क्या विटामिन डी का आई फ्लू से कोई है कनेक्शन, जानिए आंसू पर की गई स्टडी

Gadar 2 Online Leaked: फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज़ होते ही हुई लीक, अब क्या करेंगे ‘तारा सिंह’?

छत्तीसगढ़ में चावल खरीदी पर फिर मचेगा घमासान, आज सड़क पर उतरेंगे बीजेपी कार्यकर्ता

Kundru Benefits For Health: डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है कुंदरू, जानिए इसके और भी चमत्कारी फायदे

MP News: मुस्लिम ऑटोचालक ने दिखाई ईमानदारी, तीर्थयात्री को लौटाए इतने रुपयों से भरा बैग

Independence Day 2023, Short Speech Ideas For Class 5 to 8 students, independence day speech ideas, independence day speech ideas in english,

Independence Day Indian independence day 76th or 77th Independence Day Independence Day 2023 Independence day 2023 76th or 77th Independence Day in 2023 Independence Day Special 2023 India Independence Day
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें