Advertisment

Indefinite Strike: 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी

Indefinite Strike: 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी indefinite-strike-health-coordinator-employees-going-on-indefinite-strike-from-march-21

author-image
Abhishek Tripathi
Indefinite Strike: 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी

बलौदाबाजार। प्रदेशभर के 15 हजार स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ अपनी वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर आगामी 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इस दौरान काम बंद रहेगा जिसके कारण कोविड टीकाकरण का भी काम प्रभावित होगा। स्वास्थ्य संयोजकों ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कुछ ही कैडर 2200 ग्रेड पे काम कर रहें है, वहीं मौजूदा समय मे सभी की विसंगति दूर किया जा चुका है लेकिन स्वास्थ्य संयोजको का अब तक कोई विसंगति सुधार नहीं हुआ है। इसके साथ ही इनका प्रमोशन पद सुपरवाइजर 2400 ग्रेड पे और ब्लॉक प्रशिक्षक अधिकारी का 2800 ग्रेड पे है, जबकि किसी भी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट होने पर ग्रेड पे 4200 से कम नही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों और विभाग के सुस्त कार्यवाही के चलते वेतन विसंगति बरकरार है। इसलिए वेतन विसंगति को दूर करने का सरकार पर दबाव बनाने के लिए संघ अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगा।

Advertisment

बलौदाबाजार जिले के कसडोल के स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चेतन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी का ग्रेड पे 2200 है, जबकि अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2400 या 2800 किया जा चुका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता के चलते स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी अब तक 2200 ग्रेड पे पर ही काम कर रहे हैं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें