Advertisment

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका महामुकाबले में कैसी होगी टीम, पिच और रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

IND vs SA: लगातार 7 जीत के साथ आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम को इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के रूप में पहली कठिन...

author-image
Bansal News
IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका महामुकाबले में कैसी होगी टीम, पिच और रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

IND vs SA: लगातार 7 जीत के साथ आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम को इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के रूप में पहली कठिन चुनौती मिलने जा रही है और टॉप 2 टीमों के बीच रविवार को ‘फाइनल से पहले फाइनल’ माने जा रहे इस मुकाबले में ‘बर्थडे ब्वॉय’ विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी।

Advertisment

कोहली के शतक का इंतज़ार

करीब 65000 की दर्शक क्षमता वाले ऐतिहासिक ईडन गार्डंस पर होने वाला यह मैच भारत के लिये इस टूर्नामेंट की सबसे कठिन चुनौती है चूंकि नीदरलैंड के खिलाफ 1 मैच को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका ने 6 मुकाबले जीते हैं।

लेकिन भारत ने अभी तक एक चैम्पियन की तरह खेल दिखाया है और सेमीफाइनल में प्रवेश के बाद अंतिम दोनों लीग मैच में बड़ी जीत दर्ज करके उसके इरादे नंबर 1 पर बने रहने के होंगे।

बल्लेबाजी में मेजबान के लिये सर्वाधिक 442 रन बना चुके कोहली वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की कोशिश में होंगे। मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ 302 रन से मिली जीत में वह 12 रन से चूक गए थे।

Advertisment

भारत के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में

इसके अलावा ईडन गार्डन कप्तान रोहित शर्मा का भी पसंदीदा है जहां उन्होंने नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर 264 रन बनाया था। अपनी सरजमीं पर 12 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरी रोहित शर्मा की टीम ने अब तक एक भी कदम गलत नहीं रखा है।

कोहली के अलावा रोहित (402 रन) भी जबर्दस्त फॉर्म में हैं जबकि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने उपयोगी पारियां खेली है। इस वर्ष वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ 92 गेंद में 92 रन बनाकर विरोधी टीमों के लिये खतरे की घंटी बजा दी है।

शमी और बुमराह की 5 से कम इकॉनामी

श्रेयस अय्यर ने भी शॉर्ट पिच गेंदों पर उनकी कमजोरी को लेकर आलोचना करने वालों को करारा जवाब देते हुए 56 गेंद में 82 रन बनाकर भारतीय बल्लेबाजी की गहराई की बानगी दी। गेंदबाजी की अगर बात करें तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी दोनों 5 से कम की इकॉनामी रेट से 15 और 14 विकेट ले चुके हैं।

Advertisment

बुमराह ने जहां सभी 7 मैच खेले हैं तो शमी ने 3 मैचों में ही यह कमाल करके शुरूआती मैचों में उन्हें बाहर रखे जाने के फैसले पर सवाल खड़े किये हैं। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में मोहम्मद सिराज ने भी 7 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाये थे जिसकी वजह से श्रीलंकाई टीम 55 रन पर ढेर हो गई थी।

SAको बस एक जीत की जरूरत

स्पिनरों कुलदीप यादव (4.40 की औसत से 10 विकेट) और रविंद्र जडेजा (3.78 की औसत से 9 विकेट) ने बीच के ओवरों में अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है।

भारतीय गेंदबाजी संयोजन ने हरफनमौला हार्दिक पंड्या की कमी नहीं खलने दी जो चोट के कारण शनिवार को वर्ल्ड कप से बाहर हो गये, उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया।

Advertisment

दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो उसने पुणे में पिछले मैच में न्यूजीलैंड को 190 रन से हराया और अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये बस एक जीत की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका के 12 अंक है और प्लस 2.290 का शानदार रनरेट भी है, लिहाजा यहां हारने पर भी उसका अंतिम 4 में रहना तय है।

SA के बल्लेबाज vs IND के गेंदबाज

अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे क्विंटोन डिकॉक (545 रन) का फॉर्म गेंदबाजों के लिये दुस्वप्न साबित हो रहा है। दक्षिण अफ्रीका टीम 5 बार 300 से ऊपर का स्कोर बना चुकी है जिसमें एडेन मार्कराम (7 पारियों में 362 रन), रासी वान डेर डुसेन (7 पारियों में 353 रन) और हेनरिच क्लासेन (315 रन) का भी अहम योगदान रहा है।

अब देखना यह होगा कि भारतीय तेज तिकड़ी दक्षिण अफ्रीका के लिये रन उगलते इन बल्लेबाजों के बल्लों की धार कैसे कुंद कर पाती है। वहीं उसका गेंदबाजी आक्रमण भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की कूवत रखता है। मार्को जेनसेन ने अब तक 7 मैचों में सबसे ज्यादा 16 विकेट ले लिये हैं।

Advertisment

SAका पलड़ा भारी

कैगिसो रबाडा (11) और गेराल्ड कोएत्जी (14 विकेट) भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 5 मैचों में से दक्षिण अफ्रीका ने 3 और भारत ने 2 जीते हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच खेले गए 90 मैचों में से भारत ने 37 और दक्षिण अफ्रीका ने 50 जीते हैं जबकि 3 बेनतीजा रहे।

ईडन गार्डंस की पिच पारपंरिक तौर पर बल्लेबाजों की मददगार रही है लेकिन बाद में स्पिनरों को भी टर्न मिलता है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर कई इतिहास रचे हैं और इस वर्ल्ड कप में यहां एकमात्र मुकाबले में वह अपने विजय अभियान को जारी रखना चाहेगी।

अगर भारत का सेमीफाइनल में सामना पाकिस्तान से होता है तो ही उसे यहां फिर खेलना होगा हालांकि इसकी संभावना नहीं के बराबर है।

Advertisment

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजी हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, रेस वान डेर डुसेन, लिजाद विलियम्स। मैच का समय: दोपहर 2 बजे से ।

ये भी पढ़ें: 

MP News: जीतेश्वरी देवी पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज, मजदूर से बदसलूकी करने का वीडियो वायरल

Ahoi Ashtami Recipe: अहोई अष्टमी व्रत पर बनाएं मीठे गुलगुले, ये रहा बनाने का सबसे आसान तरीका

Strange Stories of Temples: एक रात में बने हैं ये 4 मंदिर, जानें इनके पीछे का रहस्य

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, दिवाली से पहले लागू हो जाएगा GRAP-3? जानें यहां

Chhattisgarh Election 2023: दुर्ग में पीएम बोले- देश की सबसे बड़ी जाति गरीबी है और मोदी उनका सेवक

ind vs sa, world cup 2023, icc world cup 2023, sa vs ind, south africa vs india, india vs south africa

world cup 2023 virat kohli Temba Bavuma tabraiz shamsi Suryakumar Yadav south africa vs india Shubman Gill Shreyas Iyer shardul thakur sa vs ind Rohit Sharma Riggie Hendricks Reis van der Dussen Ravindra Jadeja Ravichandran Ashwin Quinton de Kock Prasidh Krishna Mohammed siraj Mohammed Shami Marco Jensen Lungi Ngidi Lokesh Rahul lizaad williams Kuldeep Yadav Keshav Maharaj Kagiso Rabada jasprit bumrah Ishan kishan india vs south africa ind vs sa icc world cup 2023 Heinrich Klaasen gerald coetzee David Miller andile phehlukwayo Aiden Markram
Advertisment
चैनल से जुड़ें