Advertisment

IND vs SA: साउथ अफ्रीका बनाम भारत वनडे मैच में इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

IND vs SA: वर्ल्ड कप के फाइनल में पराजय का कड़वा स्वाद चखने के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने...

author-image
Bansal News
IND vs SA: साउथ अफ्रीका बनाम भारत वनडे मैच में इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

IND vs SA: वर्ल्ड कप के फाइनल में पराजय का कड़वा स्वाद चखने के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से इस फॉर्मैट में नई शुरुआत करने के लिए उतरेगी, जिसमें नई पीढ़ी के उसके कई खिलाड़ी अपनी जीवित उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बेताब होंगे।

Advertisment

नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

केएल राहुल 3 मैच की सीरीज में टीम की अगुवाई करेंगे। वह पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं लेकिन इस सीरीज में सफलता मिलने पर उन्हें लंबे समय के लिए वनडे टीम की कमान सौंपी जा सकती है। इसी के साथ कुछ अन्य खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे।

इन खिलाड़ियों में रिंकू सिंह भी शामिल है जिन्होंने इस साल टी20 क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। रजत पाटीदार को भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिल सकता है। इसी तरह से साईं सुदर्शन और तिलक वर्मा को भी मिडल ऑर्डर जगह मिल सकती है।

शमी, सिराज और बुमराह के बिना भारत

भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद रहेगी कि ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के आक्रमण के सामने अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जो कैगिसो रबाडा और एनरिक नोर्किया की अनुपस्थिति के कारण कमजोर है। भारत भी वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीन तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के बिना इस सीरीज में उतरेगा।

Advertisment

इन प्रमुख तेज गेंदबाजों की अनुपस्थिति में भारत का दारोमदार आवेश खान, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह पर टिका रहेगा।

चहल और संजु को भी मिल सकता है मौका

जोहानिसबर्ग की पिच से गुरुवार को तीसरे टी20 मैच में स्पिनरों को मदद मिल रही थी और अगर यही स्थिति बनी रहती है तो भारत कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल के रूप में 3 स्पिनरों के साथ उतर सकता है। भारत वाशिंगटन सुंदर को भी मौका दे सकता है जो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज की भूमिका भी निभा सकते हैं।

चहल को अगर मौका मिलता है तो वह चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। राहुल की मौजूदगी में संजू सैमसन को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में टीम में रखा गया है। इस सत्र में अधिकतर समय उनकी अनदेखी की गई लेकिन यहां उन्हें बल्लेबाज के रूप में मौका मिलने की उम्मीद रहेगी।

Advertisment

टीमें इस प्रकार हैं   

भारत: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन, लिज़ाद विलियम्स। मैच का समय: दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: 

Dhirendra Shastri: आज दिल्ली में कथा करेगें बागेश्वर सरकार, इस इलाके में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

Advertisment

Kharmas 2023: खरमास आज से शुरू, सभी मांगलिक कार्यों पर लगा ब्रेक, जानें राशियों का हाल

India Weather Update: कई हिस्सों में बारिश तो कई जगह बर्फबारी की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज देश में मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर पहुंचा, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

Advertisment

MP Weather Update: आगामी दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

Yuzvendra Chahal virat kohli SANJU SAMSON sa vs ind Rohit Sharma Mohammed siraj Mohammed Shami KL Rahul jasprit bumrah india vs south africa ind vs sa
Advertisment
चैनल से जुड़ें