/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/India-won-T20-World-Cup-bansal-news-digital-1.jpg)
हाइलाइट्स
भारत ने साउथ अफ्रीका का 7 रन से हराया
पीएम मोदी ने दी टीम को बधाई
विराट ने खेली 76 रन की शानदार पारी
T20 World Cup 2024 Final: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल (T20 World Cup 2024 Final) मुकाबला में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका को 169 रन ही बना सकी। भारतीय इनिंग में विराट कोहली ने शानदार 76 रन की पारी खेली। जिसमें विराट ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और दाे शानदार छक्के जमाए।
पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को जीत की बधाई
https://twitter.com/narendramodi/status/1807114429667975428
11.00 PM
साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासन ने सिर्फ 23 गेंदों पर 50 रन बना दिए।
10.28 PM
साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया। अक्षर ने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड कर दिया। स्टब्स ने 21 गेंदों में 31 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने 9 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए।
10.03 PM
साउथ अफ्रीका का दूसरा झटका अर्शदीप ने दिया। अर्शदीप ने कप्तान ऐडन मार्करम को कैच आउट कराया। कैच विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लपका।
9.58 PM
साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। जसप्रीत बुमराह ने रीजा हेंड्रिक्स का बोल्ड किया। बुमराह ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर हेंड्रिक्स को शिकार बनाया। यानी साउथ अफ्रीका को पहला विकेट 7 रन के योग पर गिरा। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत अर्शदीप ने की।
9.37 PM
शिवम दुबे ने 27 रन की पारी खेली।
9.32 PM
विराट कोहली ने 76 रन की पारी खेली। उन्होंने 59 गेंदों में 76 रन बनाए। जिसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल हैं। भारत ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 169 रन बनाए।
9. 00PM
विराट कोहली ने 50 रन पूरे किए। विराट ने 48 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। जिसमें चार बाउंड्री शामिल हैं।
9.00 PM
भारत ने 100 रन 13.1 ओवर में बनाए। विराट और अक्षर बल्लेबीजी कर रहे। अक्षर ने 31 गेंदों में 47 रन बनाए। जिसमें चार छक्के और एक चौका जमाया।
8.45 PM
भारत ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 75 रन बनाए। इस स्कोर पर विराट 36 रन और अक्षर पटेल 26 रन पर क्रीज पर।
8.34 PM
भारत ने अपने 50 रन 7.1 ओवर में पूरे किए। इस समय तक भारत के तीन विकेट गिर चुके। विराट 22 और अक्षर पटेल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
9.22 PM
सूर्यकुमार रवाडा की गेंद पर कैच आउट हुए। सूर्यकुमार ने 4 गेंदों में 3 रन बनाए। सूर्या को रवाडा ने शिकार बनाया। भारत ने पांच ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए।
8.19 PM
भारत चार ओवर में दो विकेट पर 32 रन बनाए। इसमें विराट के 20 रन हैं।
8.15 PM
भारत का दूसरा विकेट गिरा। ऋषभ पंत बिना खाता खोले आउट हो गए। दोनों विकेट (रोहति और पंत) दूसरे ओवर में केशव महाराज ने झटके हैं।
8.10 PM
भारत का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा। रोहित ने 4 गेंदों में नौ रन बनाए। टीम का स्कोर 23/1 रन।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1807054790628614505
ऐसे पहुंची भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल में
सेमीफाइनल में जहां भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड केा 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई, वहीं साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर खिताबी दौर में प्रवेश किया है।
फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन टीमें
​​​​​​​​​​​​​​भारत
- रोहित शर्मा (कप्तान),
- विराट कोहली,
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर),
- सूर्यकुमार यादव,
- शिवम दुबे,
- अक्षर पटेल,
- हार्दिक पंड्या,
- रवींद्र जडेजा,
- कुलदीप यादव,
- अर्शदीप सिंह और
- जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका
- ऐडन मार्करम (कप्तान),
- क्विंटन डी कॉक,
- रीजा हेंड्रिक्स,
- हेनरिक क्लासन,
- डेविड मिलर,
- ट्रिस्टन स्टब्स,
- मार्को यानसन,
- केशव महाराज,
- कगिसो रबाडा,
- एनरिक नॉर्त्या और
- तबरेज शम्सी।
बारिश से चिंचित ना हों, रिजर्व-डे भी है
इस सब के बाद भी यदि बारिश खलल डालती है और 29 जून को नतीजा नहीं निकल पाता है तो भी फैंस को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं हैं।
आईसीसी ने इस मैच (T20 World Cup 2024 Final) के लिए रिजर्व-डे भी रखा है।
बारिश या किसी अन्य कारणों के चलते 29 जून को मिनिमम 10-10 ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता है तो मैच रिजर्व-डे (30 जून) में जाएगा।
रिजर्व-डे में मैच वहीं से शुरू होगा जहां आज रूकेगा। अगर रिजर्व-डे में भी बारिश बाधा बनती है और
मिनिमम 10-10 ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता तो भारत और साउथ अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
ऐसा 2002 के चैम्पियंस ट्रॉफी में हुआ था, जब भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें