Advertisment

IND vs NZ: इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच हुआ कड़ा मुकाबला, ड्रॉ पर छूटा मैच

IND vs NZ: इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच हुआ कड़ा मुकाबला, ड्रॉ पर छूटा मैच IND vs NZ: Tough match between India and New Zealand, match ended on draw

author-image
Bansal News
IND vs NZ: इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच हुआ कड़ा मुकाबला, ड्रॉ पर छूटा मैच

कानपुर। न्यूजीलैंड के लिये अपना पहला टेस्ट खेल रहे रचिन रविंद्र और ऐजाज पटेल ने जबर्दस्त साहस और संयम का परिचय देते हुए अंतिम विकेट बचाकर भारत को तय लग रही जीत से वंचित कर दिया और पहला टेस्ट पांचवें और आखिरी दिन ड्रॉ पर छूटा । जीत के लिये 284 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने नौ विकेट पर 165 रन बनाये । भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाये थे जबकि दूसरी पारी सात विकेट पर 234 रन पर घोषित की थी । न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 296 रन पर आउट हुई थी ।

Advertisment

पांचवें और आखिरी दिन पहले सत्र में जहां कीवी बल्लेबाजों का दबदबा रहा तो दूसरे सत्र में भारत ने तीन विकेट लेकर वापसी की । रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने क्रमश: तीन और चार विकेट लेकर भारत की जीत लगभग तय कर ही दी थी लेकिन रविंद्र और ऐजाज ने अंगद की तरह क्रीज पर पांव धरकर मेजबान के मंसूबों पर पानी फेर दिया । न्यूजीलैंड का नौवा विकेट 155 के स्कोर पर 90वें ओवर में गिरा और उसके बाद भी आठ ओवर खेले जाने बाकी थे । भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने काफी आक्रामक फील्ड भी लगाई लेकिन रविंद्र (18) ने 91 गेंद और ऐजाज (दो) ने 23 गेंद खेलकर मैच को ड्रॉ की ओर धकेल दिया ।

भारत को आखिरी सत्र में छह विकेट की जरूरत थी लेकिन एक अदद विकेट आखिर में नहीं मिल सका और जीत हाथ से फिसल गई । इस बीच हरभजन सिंह को पछाड़कर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिये सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए । पहले सत्र में विल समरविले और टॉम लैथम ने भारतीय गेंदबाजों को कोई सफलता हाथ नहीं लगने दी लेकिन दूसरा सत्र भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा जिन्होंने तीन विकेट चटकाये । उमेश यादव ने लंच के ठीक बाद समरविले को शॉर्ट गेंद पर आउट किया जिन्होंने 110 गेंद में 36 रन बनाये । शुभमन गिल ने लांग लेग सीमा पर उनका कैच लपका ।

Advertisment

विलियमसन पहली पारी की तुलना में आत्मविश्वास से भरे दिखे जिन्होंने ईशांत शर्मा को चौका भी जड़ा ।ईशांत का फॉर्म फिर निराशाजनक रहा ।रोस टेलर को चाय से पहले रविंद्र जडेजा ने आउट किया । टॉम लैथम (146 गेंद में 52 रन) ने एक और अर्धशतक बनाया जो अश्विन की गेंद पर आउट हुए ।अश्विन का यह 80वें टेस्ट में 418वां विकेट था जिन्होंने हरभजन को पछाड़ा । हरभजन के 103 टेस्ट में 417 विकेट हैं।

आखिरी सत्र में जडेजा ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (24) को पगबाधा आउट करके भारत की उम्मीदें बंधाई ।उन्होंने जैमीसन (पांच) और साउथी (चार) को भी पवेलियन भेजा । सुबह भारतीय गेंदबाजों को पिच से कोई मदद नहीं मिली । जडेजा की एक गेंद पर लैथम चकमा जरूर खा गए । आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर भारत ने डीआरएस लिया लेकिन रिव्यू से साफ था कि गेंद विकेट पर नहीं पड़ रही थी ।

ईशांत शर्मा और उमेश यादव भी इस पिच पर टिम साउथी और काइल जैमीसन जैसी गेंदबाजी नहीं कर सके । ईशांत पहले स्पैल में बिल्कुल लय में नजर नहीं आये । उन्होंने और उमेश ने शॉर्ट गेंदें भी डाली लेकिन समरविले विचलित नहीं हुए । आम तौर पर दसवें नंबर पर उतरने वाले समरविले ने उमेश को तीन चौके भी जड़े जिससे उनका आत्मविश्वास बढा । पहली पारी में शतक से पांच रन से चूके लैथम ने स्पिनरों के खिलाफ रक्षात्मक खेल दिखाया लेकिन जडेजा को एक चौका भी जड़ा ।

Advertisment
vs nz vs sl nz vs ind live nz vs ind nz vs ban t20 nz vs ban live ind vs nz india vs nz india vs newzealand india vs new zealand live match india vs new zealand live india vs new zealand kanpur test india vs new zealand 1st test highlights india vs new zealand 1st test draw india vs new zealand 1st test India vs New Zealand ind vs wi 2013 1st test IND vs NZ WTC Final ind vs nz updates ind vs nz test ind vs nz t20 live ind vs nz match highlights ind vs nz live match ind vs nz live cricket ind vs nz live ind vs nz last session ind vs nz icc ind vs nz highlights ind vs nz full match ind vs nz day 5 update ind vs nz day 4 score ind vs nz day 4 highlights ind vs nz day 3 highlights ind vs nz cricket ind vs nz 2021 ind vs nz 1st test updates ind vs nz 1st test match today ind vs nz 1st test live scores ind vs nz 1st test live score update ind vs nz 1st test highlights ind vs nz 1st test day 4 highlights ind vs nz 1st test day 3 highlights 2021 ind vs nz 1st test 2020 scorecard ind vs nz 1st test IND vs NZ IND vs ENG england vs india 1st test 2021" eng vs nz eng vs ind
Advertisment
चैनल से जुड़ें