Advertisment

IND vs NZ: पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय क्रिकेटर बने अय्यर, यहां देखें पूरी लिस्ट

IND vs NZ: पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय क्रिकेटर बने अय्यर, यहां देखें पूरी लिस्ट IND vs NZ: Iyer becomes 16th Indian cricketer to score a century in first Test, see full list here

author-image
Bansal News
IND vs NZ: पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय क्रिकेटर बने अय्यर, यहां देखें पूरी लिस्ट

कानपुर। श्रेयस अय्यर अपने पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बन गए जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन यह कमाल किया । इसके साथ ही वह लाला अमरनाथ, गुंडप्पा विश्वनाथ और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली जैसे महान खिलाड़ियों की जमात में शामिल हो गए । मुंबई के वर्ली इलाके के रहने वाले अय्यर ने ग्रीन पार्क स्टेडियम पर 171 गेंद में 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 105 रन बनाये । उन्हें टिम साउदी ने आउट किया ।

Advertisment

कानपुर में पहला टेस्ट खेलकर शतक बनाने वाले वह विश्वनाथ के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं । न्यूजीलैंड के खिलाफ पदार्पण टेस्ट में शतक जमाने वाले वह तीसरे भारतीय हैं । उनसे पहले अर्जन कृपाल सिंह ( 1955) और सुरिंदर अमरनाथ (1976 ) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलकर शतक जमाया था । पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले भारतीय क्रिकेटरों की सूची इस प्रकार है:-

1 . लाला अमरनाथ ( बनाम इंग्लैंड 1933 )

2 . दीपक शोधन ( बनाम पाकिस्तान 1952 )

3 . अर्जन कृपाल सिंह ( बनाम न्यूजीलैंड 1955)

4 . अब्बास अली बेग ( बनाम इंग्लैंड 1959)

5 . हनुमंत सिंह ( बनाम इंग्लैंड 1964)

6 . जी विश्वनाथ ( बनाम आस्ट्रेलिया 1969)

7 . सुरिंदर अमरनाथ ( बनाम न्यूजीलैंड 1976)

8 . मोहम्मद अजहरूद्दीन ( बनाम इंग्लैंड 1984 )

9 . प्रवीण आमरे ( बनाम दक्षिण अफ्रीका 1992 )

10 . सौरव गांगुली ( बनाम इंग्लैंड 1996 )

11 . वीरेंद्र सहवाग ( बनाम दक्षिण अफ्रीका 2001 )

12 . सुरेश रैना ( बनाम श्रीलंका 2010 )

13 . शिखर धवन ( बनाम आस्ट्रेलिया 2013 )

14 . रोहित शर्मा( बनाम वेस्टइंडीज 2013 )

15 . पृथ्वी साव ( बनाम वेस्टइंडीज 2018 )

16 . श्रेयस अय्यर ( बनाम न्यूजीलैंड 2021 )

vs today 20 20 match live score india vs new zealand sreyas iyyer shreyash iyyer shreyas iyyer shreyas iyer six shreyas iyer odi shreyas iyer lifestyle shreyas iyer ipl shreyas iyer india vs sri lanka shreyas iyer income shreyas iyer hits shreyas iyer film shreyas iyer family shreyas iyer cars shreyas iyer career shreyas iyer biography shreyas iyer best shreyas iyer batting shreyas iyer 93 shreyas iyer 6 shreyas iyer 50 shreyas iyer 2018 Shreyas Iyer shreyas nz vs ind live nz vs ind dream11 nz vs ind live ind vs nz india vs new zealand test series 2021 india vs new zealand test 2021 india vs new zealand t20 highlights india vs new zealand live match india vs new zealand live india vs new zealand highlights india vs new zealand 1st test India vs New Zealand india a vs new zealand a live score today ind vs nz test 2021 live score ind vs nz t20 live ind vs nz live score today ind vs nz live match today ind vs nz live match ind vs nz live cricket ind vs nz live ind vs nz dream11 ind vs nz 3rd t20 live ind vs nz 3rd ind vs nz 2nd t20 toss ind vs nz 2nd t20 highlights 2021 ind vs nz 2nd t20 highlights ind vs nz 2nd t20 ind vs nz 2021 ind vs nz 1st test score card ind vs nz 1st test 2021 ind vs nz 1st test IND vs NZ 2nd day
Advertisment
चैनल से जुड़ें