Advertisment

IND vs IRE 2nd T20: गायकवाड़ के 58 रनों की मदद से भारत ने मैच और सीरीज दोनों अपने नाम की

IND vs IRE 2nd T20: भारत ने आयरलैंड को 33 रन से हराया। इस जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला में भारत ने 2-0 की विजयी बढत बना ली है।

author-image
Bansal News
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 बारिश की वजह से हुआ रद्द, भारत ने जीती सीरीज

IND vs IRE 2nd T20: रूतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर भारत ने दूसरे टी20 मैच में रविवार को आयरलैंड को 33 रन से हराया। इस जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला में भारत ने 2-0 की विजयी बढत बना ली है।

Advertisment

भारत के बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन

गायकवाड़, संजू सैमसन और रिंकू सिंह की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम आठ विकेट पर 152 रन ही बना सकी, जिसमें एंड्रयू बालबर्नी ने 51 गेंद में 72 रन बनाये।

भारत के लिये गायकवाड़ ने 43 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाये जबकि संजू सैमसन ने 26 गेंद में 40 रन बनाये जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। आईपीएल स्टार रिंकू सिंह ने 21 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 38 रन बनाये।

गेंदबाजों नें दिखाया जलवा

भारत ने वर्षाबाधित पहला टी20 मैच डकवर्थ लुईस प्रणाली से दो रन से जीता था। कप्तान जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने मिलकर छह विकेट लिए। कृष्णा ने अपने पहले ओवर में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग और लोरकान टकर को पवेलियन भेजा।

Advertisment

वहीं लेग स्पिनर बिश्नोई ने हैरी टेक्टर को गुगली पर आउट किया। आयरलैंड का स्कोर पावरप्ले के बाद तीन विकेट पर 31 रन था।

बालबर्नी ने अकेले मोर्चा संभालते हुए 51 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 71 रन बनाये। मार्क एडेयर ने 15 गेंद में 23 रन की पारी खेली।

भारत की आक्रमक बल्लेबाजी

इससे पहले भारतीय पारी का आगाज काफी आक्रामक रहा जब सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जोश लिटिल की गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया।

Advertisment

जायसवाल ने 11 गेंद में 18 रन बनाये लेकिन इस आक्रामक शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और क्रेग यंग ने उन्हें डीप में कुर्टिस कैम्फर के हाथों लपकवाया।

तिलक वर्मा लगातार दूसरे मैच में नाकाम रहे और बैरी मैकार्थी की गेंद पर सीमारेखा के पास जॉर्ज डॉकरेल को कैच दे बैठे। भारत के दो विकेट 35 रन पर गिर गए थे जिसके बाद सैमसन और गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिये 71 रन की साझेदारी करके भारत को 12वें ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया।

संजु ने किया कम्बैक

एशिया कप के लिये भारतीय टीम का चयन सोमवार को होना है और ऐसे में सैमसन ने शानदार पारी खेलकर अपना दावा भी पेश किया है। गायकवाड़ ने उनके सहयोगी की भूमिका निभाते हुए उन्हें अधिकतम स्ट्राइक दी।

Advertisment

सैमसन ने 11वें ओवर में जोश लिटिल की धुनाई करते हुए 18 रन निकाले इसमें लगातार तीन चौके और एक छक्का शामिल था।

वह लेग स्पिनर व्हाइट को कवर के ऊपर खेलने के प्रयास में चूके और गेंद उनके स्टम्प पर जा लगी। गायकवाड़ ने इस बीच व्हाइट की गेंद पर पुल शॉट खेलकर टी20 क्रिकेट में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

गायकवाड़ की पारी का अंत मैकार्थी की धीमी गेंद पर हुआ और मिडआफ में हैरी टेक्टर ने उनका कैच पकड़ा। रिंकू और शिवम दुबे ने 19वें और 20वें ओवर में 22 और 20 रन निकाले।

भारत और आयरलैंड तीसरा और आखिरी t20 23 अगस्त को खेलेंगे, जो की 7:30 से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: 

Asian Junior Squash championship: भारत की 15 वर्षीय अनाहत सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, जानें पूरी खबर

FIFA Women’s World Cup 2023: स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया

सीएम भूपेश बघेल के पैर के पास पहुंचा सांप, बोले- “घबराएं नहीं, इन्हें बचपन में जेब में लेकर घूमा करते थे”

Hindi Current Affairs MCQs: 20 अगस्त, 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

Asia Cup and World Cup 2023: टीम के चयन में राहल और अय्यर की फिटनेस पर होंगी नजरें

IND vs IRE 2nd T20, ind vs ire, ind vs ire t20, india vs ireland, रूतुराज गायकवाड़, sanju samson, jasprit bumrah, ruturaj gaikwad

jasprit bumrah SANJU SAMSON IND vs IRE india vs ireland Ruturaj Gaikwad ind vs ire t20 IND vs IRE 2nd T20 रूतुराज गायकवाड़
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें