Advertisment

IND vs ENG: क्या भारत रहेगी विजय रथ पर सवार, क्या होगी टीम, पिच और मैच की रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

IND vs ENG: भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में जहां लगातार 5 मैच जीतकर खिताब की सबसे प्रबल दावेदार साबित हुई है तो पूर्व...

author-image
Bansal News
IND vs ENG: क्या भारत रहेगी विजय रथ पर सवार, क्या होगी टीम, पिच और मैच की रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

IND vs ENG: भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में जहां लगातार 5 मैच जीतकर खिताब की सबसे प्रबल दावेदार साबित हुई है तो पूर्व चैम्पियन इंग्लैंड के सामने अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने का प्रश्न है। ऐसे में दोनों टीमें रविवार को आमने सामने होंगी। मेजबान का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है।

Advertisment

पंड्या की खलेगी कमी

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने लगातार 5 मैच जीते हैं जबकि इंग्लैंड के सामने टूर्नामेंट में अस्तित्व बनाये रखने की लड़ाई है।

टी20 और वनडे क्रिकेट में ‘बाजबॉल’ खेल से इंग्लैंड को पिछले कुछ समय में सफलता जरूर मिली है लेकिन भारतीय हालात में यह दाव उलटा पड़ा है।

नतीजा यह है कि मौजूदा चैम्पियन लीग चरण से ही बाहर होने की कगार पर है। भारत को इस मैच में हरफनमौला हार्दिक पंड्या की कमी खलेगी।

Advertisment

स्पिनरों की मददगार पिच पर आम तौर पर शार्दुल ठाकुर की जगह रविचंद्रन अश्विन को उतारा जाता लेकिन पंड्या की गैर मौजूदगी में टीम को 5 गेंदबाजों के साथ ही उतरना पड़ सकता है।

रोहित शर्मा दे रहे हैं अच्छी शुरुआत

जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा का चयन तो तय है। तीसरे स्पिनर के तौर पर अश्विन को उतारने के लिये मोहम्मद शमी या मोहम्मद सिराज में से एक को बाहर करना होगा। शमी ने धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लिये लिहाजा उन्हें अब बाहर रखना मुश्किल होगा।

रोहित शर्मा से अच्छी शुरूआत मिलने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम लक्ष्य का पीछा करने में महारथी साबित हुई है। पंड्या की गैर मौजूदगी में छठे नंबर पर सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं।

Advertisment

कुलदीप पर होंगी नजर

धर्मशाला में श्रेयस अय्यर के विकेट से शॉर्टपिच गेंदों के सामने उनकी कमजोरी पर फिर चर्चा होने लगी है। वह अपने आलोचकों को बल्ले से जवाब देना चाहेंगे।

डेंगू के कारण पहले दो मैचों से बाहर रहे शुभमन गिल से भी एक बड़ी पारी का इंतजार है। वहीं लखनऊ में विराट कोहली रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला 49वां शतक भी जमा सकते हैं।

कानपुर के कलाई के स्पिनर कुलदीप का लक्ष्य इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बल्लों को खामोश रखने का होगा।

Advertisment

रीसे टॉपली चोट के कारण बाहर

इंग्लैंड के बल्लेबाज काफी आक्रामक हैं लेकिन उन्हें एक ईकाई के रूप में अच्छा खेलना होगा। जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक ये सभी बड़े नाम हैं लेकिन इनमें से कोई नहीं चल पा रहा। टी20 क्रिकेट में आते ही लप्पेबाजी चल जाती है लेकिन वनडे क्रिकेट की अपनी जरूरतें हें।

इंग्लैंड के बल्लेबाजो को हालात को बेहतर भांपते हुए अपनी शैली में बदलाव करना होगा। उन्हें लखनऊ की पिच पर संयम से काम लेना होगा।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीसे टॉपली चोट के कारण बाहर हो गए हैं। ब्रायडन कार्स ने उनकी जगह ली है। मार्क वुड फॉर्म में नहीं हें लेकिन मोईन अली और आदिल रशीद जैसे अनुभवी स्पिनर परेशानी का सबब हो सकते हैं।

Advertisment

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम करेन, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले, गस एटकिंसन।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन इशान किशन, सूर्यकुमार यादव। मैच का समय: दोपहर दो बजे से।

ये भी पढ़ें: 

World Cup 2023: जानें वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल की रेस में कौन सबसे आगे

Advertisment

Assam Government Circular: दूसरी शादी की तो धोना पड़ेगा नौकरी से हाथ, सरकारी कर्मचारी के लिए जारी सर्कुलर

Chanakya Niti: परेशानी में डाल सकते हैं ऐसे लोग, हमेशा रहें इनसे दूर

Schools Closed: शनिवार को बंद रहेंगे 35 जिलों के स्कूल, जानें क्या है वजह

MP News: मां तुलजा-चामुंडा की दान पेटियां खुली, USA डॉलर समेत निकल रही ये चीजें, 125 कर्मचारी कर रहे गिनती

world cup 2023, icc world cup 2023, ind vs eng, india vs england 

world cup 2023 virat kohli Suryakumar Yadav Shubman Gill Shreyas Iyer shardul thakur Sam Curran Rohit Sharma Reece Topley Ravindra Jadeja Ravichandran Ashwin Mohammed siraj Mohammed Shami Moeen Ali mark wood Lokesh Rahul Liam Livingstone Kuldeep Yadav Jos Buttler Jonny Bairstow Joe Root jasprit bumrah Ishan kishan India vs England IND vs ENG icc world cup 2023 Harry Brook Hardik Pandya Gus Atkinson dawid malan David Willey Chris Woakes ben stokes Adil Rashid
Advertisment
चैनल से जुड़ें