Advertisment

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा ने जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, पारी में की चौके-छक्को की बरसात

IND vs ENG T20I, Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने रविवार को भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाया, उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में केवल 37 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की।

author-image
Shashank Kumar
IND vs ENG T20I

IND vs ENG T20I, Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने रविवार को भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाया, उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच (IND vs ENG T20I) में केवल 37 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। पारी की ओपनिंग करते हुए अभिषेक ने भारत को शानदार शुरूआत दी।

Advertisment

T20I में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

उन्होंने संजू सैमसन के आउट होने के बाद इंग्लैंड पर खूब कहर बरपाया। बल्लेबाज ने तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर को एक चौका और दो छक्के लगाए, उसके बाद मार्क वुड और जेमी ओवरटन का सामना किया। अभिषेक शर्मा ने पांचवें ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर मात्र 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो T20I में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी था।

सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

अभिषेक ने 37 गेंदों में यह शतक, भारत के लिए केवल 16 पारियों में दूसरी सेंचूरी थी, जिसमें उन्होंने 190 से अधिक की स्ट्राइक रेट से कुल 500 रन बनाए। भारत के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड कायम रखा है, उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ़ 35 गेंदों में शतक बनाया था।

बता दें, 2024 के अंत में अभिषेक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए 28 गेंदों में शतक लगाकर किसी भारतीय द्वारा संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक का टी20 रिकॉर्ड भी बनाया था।

Advertisment

बना ये पावरप्ले रिकॉर्ड

भारत ने T20I में अपना सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर भी दर्ज किया, क्योंकि इस दौरान टीम ने छह ओवरों में 95/1 का स्कोर बनाया। यह पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर (82) को पार कर गया जिसे टीम ने 2021 और 2024 में दो बार हासिल किया था।

भारतीयों द्वारा सबसे तेज टी20 शतक

35 गेंदें – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017

37 गेंदें – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2025

40 गेंदें – संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश, 2024

41 गेंदें – तिलक वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024

T20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा पावरप्ले स्कोर

82/1 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024

82/2 बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021

78/2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2018

77/1 बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023

77/1 बनाम श्रीलंका, नागपुर, 2009

भारत के लिए सबसे तेज़ T20I अर्द्धशतक

12 गेंदें – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, 2007

17 गेंदें – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2025

18 गेंदें – सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2022

18 गेंदें – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, 2021

U-19 Women T20 World Cup Final: भारत ने जीता U19 महिला T20 विश्व कप, ये 5 खिलाड़ी रहीं खिताबी जीत में स्टार

U-19 Women T20 World Cup Final

U-19 Women T20 World Cup Final: भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 जीतकर एक बार फिर इतिहास रच दिया। भारत ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका (IND W vs SA W) को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। पढ़ें पूरी खबर..

Advertisment
abhishek sharma Ind vs Eng T20I T20I FASTEST CENTURY POWERPLAY RECORD
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें