Advertisment

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी भारत, कैसी होगी रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

IND vs AUS: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी विरासत खड़ी करने के लिए तैयार हैं और रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप...

author-image
Bansal News
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी भारत, कैसी होगी रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

IND vs AUS: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी विरासत खड़ी करने के लिए तैयार हैं और रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल में वह करोड़ों क्रिकेट फैंस की प्रार्थनाओं के बीच अपने 10 साथियों के साथ 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ इतिहास रचने उतरेंगे।

Advertisment

तीसरा वर्ल्ड कप जीतने की राह में भारत

विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के अहसास से अच्छी तरह वाकिफ हैं और रोहित शर्मा भी 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रविवार को होने वाला फाइनल पूरी तरह से अलग होगा।

टीम का ध्यान सिर्फ टूर्नामेंट जीतने पर नहीं होगा बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का सैलाब भी उमड़ेगा। भारतीय क्रिकेट टीम 2023 में अपना तीसरा वनडे वर्ल्ड कप ही नहीं जीतना चाहेगी बल्कि 50 ओवर के फॉर्मैट को भी बचाना चाहेगी जो पिछले कम से कम 5 साल से अपनी पहचान बचाने के लिए जूझ रहा है। भारत की जीत से इस फॉर्मैट को जरूरी बढ़ावा मिलेगा।

रोहित निभा रहे लीडर का रोल

ऑस्ट्रेलिया अब तक एकमात्र टीम है जिसने लगातार 11 जीत के साथ खिताब जीता है। टीम ने 2003 और 2007 में यह कारनामा किया था। रोहित की टीम अगर रविवार को खिताब अपने नाम करती है तो वर्ल्ड कप के इतिहास में यह कारनामा करने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनेगी।

Advertisment

रोहित ने अब तक आगे बढ़कर टीम की अगुआई की है। उन्होंने 124 के शानदार स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए हैं और ‘रन मशीन’ विराट कोहली 90 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 711 रनों को पारी को संवारने के लिए शानदार मंच दिया है।

शमी ने की रिकार्ड तोड़ गेंदबाजी

शुभमन गिल ने डेंगू और थकान से उबरने के बाद समय-समय पर अपने स्तर का परिचय दिया है। श्रेयस अय्यर ने शॉर्ट गेंद के खिलाफ कमजोरी से उभरते हुए सेमीफाइनल में शतक जड़ा और वह भी अच्छी लय में हैं। भारत के अभियान में हालांकि जिसने सबसे बड़ा अंतर पैदा किया वह हैं मोहम्मद शमी।

शुरुआती मुकाबलों में प्लेइंग 11 से बाहर रहने के बाद ‘अमरोह एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर इस तेज गेंदबाज ने 23 विकेट चटकाकर भारतीय टीम को अजेय बना दिया। इसके अलावा टीम के पास लोकेश राहुल का धैर्य, रविंद्र जडेजा का ऑलराउंडर खेल और सूर्यकुमार यादव का ‘एक्स फेक्टर’ भी है।

Advertisment

AUSबना सकती है दवाब

कुलदीप यादव अपनी स्पिन से बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रहे हैं वहीं जसप्रीत बुमराह की र्यार्कर डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गजों पर भी भारी पड़ सकती है।

5 बार की विश्व चैंपियन टीम बड़े मुकाबलों की टीम है और संभवत: एकमात्र टीम है जो भारत पर काफी दबाव डाल सकती है। फाइनल में विजय रथ पर सवार भारत जीतता है या फिर शानदार वापसी करने वाला ऑस्ट्रेलिया, इसका पता तो रविवार को ही चलेगा।

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, शारदुल ठाकुर, इशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisment

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस, डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेजलवुड, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी और सीन एबट। समय: मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: 

MP BJP CM Face: सीएम पद को लेकर सिंधिया ने दिया बड़ा दावा, कही ये बात  

MP Election Voting Update: गजब है बालाघाट, आदिवासी इलाके में रिकॉर्ड मतदान, दुगलई पोलिंग बूथ पर 99% वोटिंग

MP Election 2023 Live Update: मध्यप्रदेश में मतदान का म​हाकुंभ, पल-पल की लाइव अपडेट, सिर्फ बंसल न्यूज पर

Advertisment

CG Election 2023 Live Update: दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, 1 बजे तक 37.87 प्रतिशत हुआ मतदान

MP Election Live Update: मध्यप्रदेश में मतदान शुरू, सीएम शिवराज सहित इन दिग्गजों ने किया मतदान

ind vs aus, aus vs ind, ind vs aus final, world cup 2023, world cup 2023 final, 2023 world cup, world cup final 

Advertisment
world cup final world cup 2023 final world cup 2023 virat kohli travis head Suryakumar Yadav Steve Smith Shubman Gill Shreyas Iyer shardul thakur sean abbott Rohit Sharma Ravindra Jadeja Ravichandran Ashwin Prasidh Krishna Pat Cummins Mohammed siraj Mohammed Shami Mitchell Starc Mitchell Marsh Marnus Labuschagne marcus stoinis Lokesh Rahul Kuldeep Yadav josh inglis Josh Hazlewood jasprit bumrah Ishan kishan ind vs aus final Ind vs Aus Glenn Maxwell David warner Cameron Green aus vs ind alex carey Adam Zampa 2023 world cup
Advertisment
चैनल से जुड़ें