Advertisment

IND vs AUS Dream 11:चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगी भारत-ऑस्ट्रेलिया, जानें ड्रीम-11, पिच रिपोर्ट डिटेल्स

IND vs AUS Dream 11 Prediction, Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और ड्रिम-11 फैंटेसी टीम की जानकारी यहां पाएं।

author-image
Shashank Kumar
IND vs AUS Dream 11 Prediction, Champions Trophy 2025

IND vs AUS Dream 11 Prediction, Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। यह बड़ा मुकाबला 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 2 मार्च 2025 यानी रविवार को भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी दमदार प्रदर्शन के साथ अंतिम चार में पहुंची है।

Advertisment

मैच का समय और वेन्यू (IND vs AUS Date & Venue)

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मैच 04 मार्च, मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मैच का समय भारतीय समयानुसार, दोपहर 2:30 बजे (IST), जबकि GMT के अनुसार सुबह 9:00 बजे होगा। वहीं, दोनों टीमों के बीच टॉस दोपहर 2:00 बजे होगा।

यह भी पढ़ें- India vs Australia: चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच आज, ये होगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग-11

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS Head-to-Head Stats)

Advertisment

[caption id="attachment_769483" align="alignnone" width="1086"]IND vs AUS Dream 11 Prediction, Champions Trophy 2025 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी कड़ी टक्कर[/caption]

वनडे क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक के मुकाबले काफी दिलचस्प रहे हैं, हालांकि, हेड-टू-हेड में ऑस्ट्रेलिया भारत पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 151 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 84 बार जीत दर्ज की है जबकि भारत 57 मैचों में विजयी रहा है। इसके अलावा, 10 मैचों का परिणाम नहीं निकल सका है।

IND vs AUS पिच रिपोर्ट (Pitch Report & Weather Report)

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच सूखी और धीमी रहती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। हालांकि, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो सकता है। यहां खेले गए पिछले तीन मैचों में भारत दो में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की, जबकि एक में पहले बैटिंग करते हुए जीती है।

Advertisment

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स (India vs Australia Live Streaming & Telecast Details)

  • टीवी पर लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स HD 1 और HD 2
  • मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप
  • फ्री में कैसे देखें? अगर आपके पास DD Free Dish है, तो आप DD Sports चैनल पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मैच का आनंद ले सकते हैं।

ड्रिम-11 की फैंटेसी टीम (IND vs AUS Dream 11 Prediction & Fantasy Picks)

Advertisment

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए दो फैंटेसी टिमें बनाई गई है, जिसे आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं। लेकिन, इससे पहले कृपया इसे अपनी ओर से जाँच लें।

टीम-1
  • बल्लेबाज- ट्रैविस हेड, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, मार्नस लाबुशेन
  • विकेटकीपर- जोश इंग्लिस
  • ऑल राउंडर- ग्लेन मैक्सवेल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल
  • गेंदबाज- एडम ज़म्पा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
  • कप्तान- अक्षर पटेल
  • उप कप्तान- ट्रैविस हेड

[caption id="attachment_769482" align="alignnone" width="1094"]IND vs AUS Dream 11 Prediction & Fantasy Picks इस टीम को आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं।[/caption]

Advertisment
टीम-2
  • बल्लेबाज- ट्रैविस हेड, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, मार्नस लाबुशेन
  • विकेटकीपर- जोश इंग्लिस
  • ऑल राउंडर- ग्लेन मैक्सवेल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल
  • गेंदबाज- एडम ज़म्पा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
  • कप्तान- मार्नस लाबुशेन
  • उप कप्तान- रोहित शर्मा

[caption id="attachment_769873" align="alignnone" width="1087"]IND vs AUS Dream 11 Fantasy Team Prediction इस टीम को भी आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं।[/caption]

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (IND vs AUS Probable Playing XI)

भारत की संभावित XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

Advertisment

ऑस्ट्रेलिया की संभावित XI: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। अब देखना होगा कि कौन सी टीम फाइनल में जगह बनाती है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Dream 11:विराट और गिल के बाद अब गरजेगा रोहित का बल्ला! जानें पिच रिपोर्ट, ड्रीम 11 और मैच से जुड़े सभी अपडेट्स

ये भी पढ़ें:  चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया, वरुण बने हीरो, सेमीफाइनल में कंगारुओं से मुकाबला

Steve Smith Semi-Final Rohit Sharma live streaming IND vs AUS Dream 11 Ind vs Aus ICC fantasy cricket Dubai Cricket Dream 11 Prediction cricket Champions Trophy 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें