Advertisment

Income Tax Raid Jaipur: आयकर विभागों के छापों में 1400 करोड़ रुपये के बेनामी लेनदेन का खुलासा

Income Tax Raid Jaipur: आयकर विभागों के छापों में 1400 करोड़ रुपये के बेनामी लेनदेन का खुलासा

author-image
Bansal News
Income Tax Raid Jaipur: आयकर विभागों के छापों में 1400 करोड़ रुपये के बेनामी लेनदेन का खुलासा

जयपुर, 22 जनवरी (भाषा) आयकर विभाग (Income Tax Department Jaipur) की, जयपुर के तीन कारोबारी समूहों के प्रतिष्ठानों पर छापमारी के दौरान 1400 करोड़ रुपये से अधिक के अनधिकृत और बेनामी लेन-देन (Undisclosed Transactions) का खुलासा हुआ है।

Advertisment

विभाग के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता के अनुसार, तलाशी अभियान (Search Operation) जारी है और आगे की जांच की जा रही है।

आयकर विभाग ने जयपुर (Jaipur) में तीन कारोबारी समूहों (Business Groups) के यहां तलाशी ली और सर्वे किया। इनमें एक प्रमुख जौहरी फर्म (Gold Firm Jaipur) और दो रियल एस्टेट फर्म (Real Estate Firm) हैं। विभाग की टीमों ने इन फर्मों के 20 परिसरों में तलाशी ली जबकि 11 परिसरों में सर्वे का काम किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान विभाग की टीमों को बड़ी संख्या में दस्तावेज और बेहिसाबी रसीदें, विकास कार्य मद में बिना ब्यौरे के खर्च, बिना ब्यौरे की संपत्तियां, नकदी कर्ज व अग्रिम से जुड़ा डिजिटल आंकड़ा मिला।

Advertisment

उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी बात है कि इस कारोबारी समूह ने पिछले 6-7 साल के सारा बेहिसाब लेन-देन का पूरा ब्यौरा कई रजिस्टरों, स्लिप पैड, दिन-प्रतिदिन की कच्ची कैश बुक (Cash Book) आदि के रूप में बेसमेंट में छुपा रखा था जिसे जब्त किया गया है। इस समूह में अब तक 650 करोड़ (650 Crore) रुपये के बेनामी लेनदेन का पता चला है।

वहीं जौहरी फर्म के परिसरों की तलाशी से 525 करोड़ (525 Crore) रुपये के बेनामी लेनदेन का खुलासा हुआ है तो अन्य रियल इस्टेट डेवलपर फर्म के यहां तलाशी से लगभग 225 करोड़ (225 Crore) रुपये के बेहिसाबी बेनामी लेनदेन का खुलासा हुआ है।

Real Estate Firm Jaipur Jaipur Taaza Samachar Jaipur Samachar Jaipur News Jaipur Live News Jaipur Breaking News Income Tax Raid Jaipur Income Tax Raid Income Tax Jaipur Income tax Gold Firm Jaipur Bansal News MP CG Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें