Advertisment

Income Tax News: इनकम टैक्स पोर्टल हुआ ठप, जाने कितने दिन बंद रहेंगी सेवाएं

Income Tax News:देश के करोड़ों टैक्सपेयर्स को जानकारी है कि तीन दिन तक इनकम टैक्स विभाग की ई-फाइलिंग पोर्टल पर सर्विस प्रदान नहीं की जा सकेगी।

author-image
Kalpana Madhu
Income Tax News: इनकम टैक्स पोर्टल हुआ ठप, जाने कितने दिन बंद रहेंगी सेवाएं

हाइलाइट्स

  • ठप हुआ इनकम टैक्स का पोर्टल
  • 3 दिन के लिए सारी सेवाएं बंद
  • इनकम टैक्स विभाग ने ट्वीट करके दी जानकारी
Advertisment

Income Tax News: आयकर विभाग ने देश के करोड़ों टैक्सपेयर्स को जानकारी दी है कि तीन दिन तक इनकम टैक्स विभाग की ई-फाइलिंग पोर्टल पर सर्विस प्रदान नहीं की जा सकेगी।

https://twitter.com/IncomeTaxIndia/status/1752605285401624911?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1752605285401624911%7Ctwgr%5E0365d2e6804d47a5cc758f03b0a45ddbdbeed81d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fbusiness%2Fincome-tax-news-on-e-filing-portal-no-service-will-be-available-from-3-to-5-february-know-reason-of-it-2602845

3 से 5 फरवरी के बीच पोर्टल को रख-रखाव के कारण बंद किया गया है। इस कारण करदाताओं के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर कोई सर्विस उपलब्ध नहीं होगी।

Advertisment

   इनकम टैक्स विभाग ने ट्वीट करके दी जानकारी

रखरखाव गतिविधियों के कारण 3 फरवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से 5 फरवरी 2024 सुबह 6 बजे तक करदाता ई-फाइलिंग पोर्टल का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इस पर ध्यान देकर, करदाताओं को अपनी काम की योजना बनानी चाहिए।

आयकर विभाग ने आय 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म 2, 3 और 5 को अधिसूचित किया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 31 जनवरी 2024 को इन फॉर्म की अधिसूचना जारी की है। इसके अलावा, आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आयकर फॉर्म 1 और 6 पहले ही अधिसूचित किए गए हैं।

   आईटीआर फॉर्म हो गए नोटिफाई

इनकम टैक्स विभाग ने आकलन वर्ष 2024-25 के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म 2, 3 और 5 को अधिसूचित कर दिया है।  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 31 जनवरी 2024 को इन फॉर्म की अधिसूचना जारी की है।  वहीं आईटीआर फॉर्म 1 और 6 विभाग द्वारा पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें