Advertisment

Hind City: इस मुस्लिम देश में जिले का नाम हुआ हिंद सिटी, इसका अर्थ हिंदू जिला!

Hind City: इस मुस्लिम देश में जिले का नाम हुआ हिंद सिटी, इसका अर्थ हिंदू जिला! Hind City: In this Muslim country, the name of the district became Hind City, it means Hindu district!

author-image
Bansal News
Hind City: इस मुस्लिम देश में जिले का नाम हुआ हिंद सिटी, इसका अर्थ हिंदू जिला!

Hind City: इन दिनों एक जिले के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में वहां के सुल्तान ने एक जिले का नाम हिंद सिटी कर दिया। फिर क्या था इसकी चर्चा यूएई समेत दुनियाभर के कई देशों में शुरू हो गई। कुछ लोगों का दावा है कि Hind City हिंदुओं से जुड़ा हुआ है। जबकि एक्सपर्ट्स इस बारे में अपनी अलग राय दे रहे हैं। आईए जानते है क्या है सच्चाई।

Advertisment

इस जिले का नाम हिंद सिटी में बदला गया

जानकारी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक जिले का नाम हिंद सिटी कर दिया है। जिस जिले का नाम हिंद सिटी किया गया है इससे पहले उसका नाम अल मिन्हाद हुआ करता था। इस खबर की पुष्टि यूएई की आधिकारिक न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएएम ने की है। बता दें कि हिंद शहर को 4 भागों में बांटा गया है। 83.9 वर्ग किलोमीटर में फैले शहर को हिंद 1, हिंद 2, हिंद 3 और हिंद 4 में बांट दिया गया है। यह शहर अमीरात रोड, दुबई अल ऐन रोड और जेबेल अली-लेहबाब रोड से सीधे जुड़ा हुआ है।

जाने नाम के पीछे की वजह

एक्सपर्ट्स के अनुसार, यूएई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपनी पत्नी शेखा हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा के नाम पर इस जगह के नाम की घोषणा की है। खास बात यह है कि दोनों की शादी 1979 में हुई थी। जोड़ी के 12 बच्चे है। इसके अलावा शेख मोहम्मद ने और भी कई शादियां की थी। गौर करने वाली यह है कि उनकी कई बेटियों के नाम 'हिंद' से है। इसलिए माना जा रहा है कि इसी वजह से शहर का नाम हिंद शहर कर दिया गया है।

भारत से जुड़ा है?

हालांकि इस खबर के भारत में फैलते ही लोगों ने तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दी । भारत में बहुत से लोग इसे हिंदू संस्कृति, हिंदुस्तान और सनातन धर्म से जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन असल में बात करें तो इसका भारत और हिंदुओं से कोई लेना देना नहीं है।

Advertisment
UAE hind city rashid al maktoum rename al minhad
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें