Advertisment

Interesting Fact: इस देश में पुरूषों को करनी होती हैं दो शादियां, मना करने पर मिलती है उम्रकैद की सजा

भारत में अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए शादी की जाती है। लेकिन यहां पर आप शादी नहीं भी करते हैं तो यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है।

author-image
Agnesh Parashar
Interesting Fact: इस देश में पुरूषों को करनी होती हैं दो शादियां, मना करने पर मिलती है उम्रकैद की सजा

law Of Bigamy: दुनियाभर में शादियों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की मान्यताएं प्रचलित हैं। हर देश में अपने पुराने रीति-रिवाजों के मुताबिक ही शादी की जाती है। जैसे भारत में 16 प्रकार के संस्कारों का वर्णन मिलता है। जिसमें शादी भी एक संस्कार है।

Advertisment

भारत में अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए शादी की जाती है। लेकिन यहां पर आप शादी नहीं भी करते हैं तो यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है।

इसके लिए कोई कानूनी प्रवाधान नहीं है कि अगर आप शादी नहीं करते हैं तो आपको सजा हो सकता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर अगर आप शादी नहीं करते हैं तो आपको उम्रकैद की सजा हो सकती है। तो आईए जानते हैं इस देश के बारे में..

इस देश में पुरूषों को करनी होती है शादी

दरअसल, अफ्रीका के देश इरीट्रिया में सभी पुरुषों को दो शादियां करने का आदेश दिया जाता है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जेल में भी डाला जा सकता है। शादी से जड़े प्रावधनों को लेकर यहां की सरकरा ने कुछ नियम बनाए हैं, इसके अगर कोई इसमें अड़चन डालने की कोशिश करता है तो उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। अगर पहली पत्नी इसका विरोध करती है तो उसे भी सजा दी जाती है।

Advertisment

इंनकार करने पर मिलती है सजा

इरीट्रिया में ये अजीब कानून इसलिए बनाया गया, क्योंकि यहां पुरुषों की संख्या कम है। वहीं महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले लगभग दोगुनी है। यही वजह है कि जबरन यहां मर्दों को दो शादियां करने के लिए मजबूर किया जाता है।

इरीट्रिया सरकार के इस फैसले की दुनियाभर में आलोचना भी हुई थी। ये देश दुनिया के उन देशों में शामिल है, जो सबसे कम विकसित हैं। इसकी ह्यूमन राइट्स रैंकिंग भी काफी नीचे है।

आइसलैंड लड़की से शादी करने पर मिलता है ईनाम

हालांकि इरीट्रिया के अलावा भी कई देशों में ऐसे अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। इसी तरह आइसलैंड में भी लड़कियों से शादी करने के लिए तरह-तरह के लुभावने ऑफर दिए जाते हैं।

Advertisment

यहां लड़कियों की शादी होना काफी कम हो गया था, जिसके बाद सरकार की तरफ से लड़की से शादी करने पर 3 लाख रुपये देने वाली योजना निकाली गई, साथ ही अगर कोई बाहरी शख्स लड़की से शादी करता है तो उसे नागरिकता देने का प्रावधान भी रखा गया।

शादी के अजीब नियम, इरीट्रिया में शादी के नियम, शादी की अनिवार्यता, दो शादियां का कानून, Strange Rules of Marriage, Rules of Marriage in Eritrea, Essentials of Marriage, Law of Bigamy,

Essentials of Marriage Law of Bigamy Rules of Marriage in Eritrea Strange Rules of Marriage शादी के अजीब नियम
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें