Advertisment

नाबलिग छात्रा के शव के पोस्टमार्टम में, बलात्कार होने का कोई ठोस सबूत नही मिला

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

अलीगढ़, 13 जनवरी (भाषा) रेलवे पटरी के निकट सोमवार को पायी गयी नाबलिग छात्रा के शव के पोस्टमार्टम में उसके साथ बलात्कार होने का कोई ठोस सबूत नही मिला है । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा का पोस्टमार्टम डाक्टरों के एक दल ने किया और अभी इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी ।

नगर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि रेलवे पटरी के पास छात्रा का शव बहुत बुरी हालत में था और पुलिस अब डीएनए परीक्षण करा कर यह जानकारी करने का प्रयास करेगी कि छात्रा को किस तरह चोट आयी है, जिससे उसकी मौत हुई थी ।

गौरतलब है कि गांधी पार्क के निकट रेलवे पटरी पर रविवार से लापता एक नाबलिग लड़की का शव सोमवार की शाम को बरामद हुआ था। इसकी कथित बलात्कार के बाद हत्या की गयी थी ।

Advertisment

पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि घटना में शामिल तीन लोगों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं ।

पुलिस के अनुसार हरदुआगंज पुलिस थाने के एक गांव में रहने वाली 15 से 16 वर्ष के बीच की एक छात्रा रविवार सुबह से अपने घर से लापता थी । लापता होने के कुछ समय बाद लड़की के परिजनों को पांच लाख रूपये की फिरौती के लिये फोन आया।

अपहरणकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर फिरौती की रकम नही दी गयी तो वह छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर देंगे ।

Advertisment

सोमवार को लड़की के परिजनों ने गांधी पार्क पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया और बताया कि फिरौती की रकम देने में वह असमर्थ है ।

भाषा सं जफर

रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें