Advertisment

Ranchi News: चारा घोटाला मामले में आया न्यायालय का फैसला, 52 दोषियों को सजा 35 हुए बरी

रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने चारा घोटाले के एक मामले में सोमवार को 52 लोगों को विभिन्न अवधि के कारावास की सजा सुनाई।

author-image
Agnesh Parashar
Ranchi News: चारा घोटाला मामले में आया न्यायालय का फैसला, 52 दोषियों को सजा 35 हुए बरी

रांची। रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने चारा घोटाले के एक मामले में सोमवार को 52 लोगों को विभिन्न अवधि के कारावास की सजा सुनाई। इसमें अधिकतम सजा तीन साल कैद की सुनाई गई है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव ने मामले में 35 अन्य लोगों को बरी कर दिया।

Advertisment

सितंबर को सुनाई जाएगी सजा

मामला एकीकृत बिहार के डोरंडा कोषागार से कपटपूर्ण तरीके से 36.59 करोड़ रुपये निकालने से जुड़ा है। यह रकम 1990 से 1995 के बीच निकाली गई। मामले में कई आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में जिन अन्य लोगों पर मुकदमा चलाया गया है, उनकी सजा एक सितंबर को सुनाई जाएगी।

घोटाला 1990 के दशक में उजागर हुआ था

डोरंडा, देवघर, दुमका और चाईबासा के कोषागारों से कपटपूर्ण तरीके से करोड़ों रुपये निकाले जाने से जुड़ा यह घोटाला 1990 के दशक में उजागर हुआ था, जब झारखंड बिहार का हिस्सा था। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद उन चर्चित नेताओं में से एक हैं, जिन्हें इस मामले में दोषी ठहराया गया था। फिलहाल वह खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर हैं।

ये भी पढ़ें:

Mukesh Ambani: अब बेटा-बेटी निभाएंगे पिता अंबानी के कारोबार की बागडोर, जियो एयर फाइबर जल्द होगी लॉन्च

Advertisment

CG Election 2023: अकलतरा में SC समुदाय किंगमेकर, जानिए क्‍या हैं चुनावी समीक

B20 Summit: प्रधानमंत्री मोदी नेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक वैश्विक ढांचे का किया आह्वान

MP Orchha News: अयोध्या राम मंदिर के बाद अब मध्यप्रदेश में बनेगा रामराजा लोक, 4 सितंबर को CM करेंगे भूमिपूजन

Advertisment

Neeraj Chopra Gold Medalist: अपनी विनम्रता के लिए है मशहूर देश के सुनहरे नीरज, विश्व रिकॉर्ड को लेकर क्या कहा

रांची न्यूज, विशेष सीबीआई अदालत, चारा घोटाला केस, चारा घोटाला सजा, सीबीआई अदालत का फैसला, चारा घोटाला क्या है, ranchi news, special cbi court, fodder scam case, fodder scam punishment, cbi court verdict, what is fodder scam,         

सीबीआई अदालत का फैसला विशेष सीबीआई अदालत रांची न्यूज चारा घोटाला सजा चारा घोटाला क्या है चारा घोटाला केस what is fodder scam Special CBI Court ranchi news fodder scam punishment fodder scam case cbi court verdict
Advertisment
चैनल से जुड़ें