Advertisment

Tamilnadu bride: फेरों से पहले दूल्हे ने किया ऐसा काम, नाराज दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी

शादी से पहले स्टेज पर दुल्हन को थप्पड़ मारना एक दूल्हे को महंगा पड़ा। दुल्हन ने इस घटना के बाद शादी से इंकार कर दिया और किसी अन्य शख्स से शादी कर ली। तमिलनाडु में हुई इस घटना की चर्चा इन दिनों मीडिया और सोशल मीडिया में खूब हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

author-image
Bansal news
Tamilnadu bride: फेरों से पहले दूल्हे ने किया ऐसा काम, नाराज दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी

चेन्नई। शादी से पहले स्टेज पर दुल्हन को थप्पड़ मारना एक दूल्हे को महंगा पड़ा। दुल्हन ने इस घटना के बाद शादी से इंकार कर दिया और किसी अन्य शख्स से शादी कर ली। तमिलनाडु में हुई इस घटना की चर्चा इन दिनों मीडिया और सोशल मीडिया में खूब हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Advertisment

तमिलनाडु की घटना

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के पनरुती इलाके की है। यहां एक शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे। गाना बज रहा था, तभी दुल्हन का एक कजन वहां आया और उनके साथ नाचने लगा। बताया जा रहा है कि लड़के ने नाचने के दौरान दुल्हन के कंधे पर हाथ रखा, तो इससे दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसने इतनी सी बात पर सबके सामने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया।

दुल्हन ने शादी मेंआए दूसरे लड़के से की शादी

दूल्हे के थप्पड़ मारने से आहत दुल्हन ने फौरन शादी तोड़ दी। दुल्हन ने इसके बाद शादि समारोह में आए किसी अन्य शख्स से शादी भी कर ली। दुल्हन के परिवारवालों का कहना है कि लड़के ने सबके सामने स्टेज पर हमारी बेटी को जोर से थप्पड़ मारा था। इसी बात से लड़की ने शादी तोड़ने का फैसला किया। इसके बाद उसने वहां आए दूसरे लड़के को चुना और तय मुर्हूत पर उससे शादी कर ली। हालांकि उन्होंने शादी किसी और जगह पर की।

छोड़े गए दूल्हे ने पुलिस में दी शिकायत

शादी टूटने के बाद दूल्हा पनरुती ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन पहुंचा और दुल्हन और उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दी। लड़के का कहना है कि जब उसने डांस के दौरान दुल्हन को टोका कि दूसरे के साथ डांस क्यों कर रही हो, तो उसने कहा कि डांस करने का फैसला उसका है। इसलिए उसने थप्पड़ मारा। दूल्हे ने दुल्हन के परिवार वालों पर गाली-गलौज करने, उत्पीड़न करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

Advertisment

tamilnadu viral marriage tamilnadu marriage viral tamilnadu latest news Tamilnadu bride Tamilnadu tamil nadu bride calls off wedding after groom tamil nadu bride calls off wedding after tamil nadu bride calls off wedding tamil nadu bride calls off tamil nadu bride groom slapped bride bride big shock to groom at tamilnadu bride
Advertisment
चैनल से जुड़ें