Advertisment

Rewa News : बारातियों की रातभर जमकर सुताई, सुबह पुलिस ने छुड़ाया

Rewa News : बारातियों की रातभर जमकर सुताई, सुबह पुलिस ने छुड़ाया in rewa mp the bride refused to marry the boy vkj

author-image
deepak
Rewa News : बारातियों की रातभर जमकर सुताई, सुबह पुलिस ने छुड़ाया

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा में लड़की पक्ष द्वारा बारातियों को जमकर पीटे जाने का मामला सामने आया है। वही लड़की ने लड़के के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में पुलिस ने सुलह करा दी थी। मामला रीवा के वनपडार गांव का है। शादी में एक विवाद के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया और रातभर उनकी पिटाई की। दरअसल, लड़की वालों का आरोप है कि बारातियों ने उनके घर की लड़कियों पर बताशे फेंके। इसके अलावा बरमाला के दौरान दुल्हन को गलत इरादे से छूने का प्रयास किया। वही लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की वालों पर 75 हजार रूपये की लूट करने और दुल्हन के लिए लाए जेवरातों को जब्त करने का आरोप लगाया है।

Advertisment

लड़की पक्ष ने रोकी रस्में

जानकारी के अनुसार वनपडार गांव के रहने वाले यादव परिवार की लड़की का विवाह मानिकवार गांव के प्रद्युम्न यादव से तय हुआ था। बीते मंगलवार को जब बारात गांव पहुंची तो देर रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि लडकी वालों ने सभी वैवाहिक रस्मों को रोक दिया और सभी बारातियों को बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बारातियों को रातभर बंधक बनाकर रखा गया। सुबह होते ही लड़की वालों ने दुल्हा समेत बारातियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

बारातियों ने की दुल्हन से छेड़छाड़

पुलिस के अनुसार विवाद बताशा मारने को लेकर हुआ था। परम्परा के अनुसार बराती लड़की वालों की महिलाओं को बतासा फेंकर मारते है। उसी को लेकर लड़की पक्ष ने अपनी आपत्ति जताई। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। लेकिन जब जयमाल के दौरान कुछ युवकों ने दुल्हन को गलत तरीके से छूने का प्रयास किया, तो लड़की पक्ष के लोगों ने लाठियां निकाली और दूल्हा समेत बारातियों की जमकर धुनाई कर दी?

पुलिस ने कराया समझौता

पुलिस को जब मामले की जानकारी लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराकर दोनों पक्षों में समझौता कराया। पुलिस का कहना है कि लड़का मानसिक रूप से कमजोर है, इसलिए विवाद की स्थिति बनी थी।

Advertisment
rewa today news rewa police rewa news today rewa news new rewa news mp rewa news latest rewa News in Hindi rewa news hindi rewa news aaj ki Rewa NEWS rewa latest news rewa hindi news rewa breaking news rewa bansal news Rewa News mp rewa news mp news today mp news live today MP news live MP news Madhya Pradesh police madhya pradesh news madhya pradesh live news mp chhattisgarh news Bride Groom
Advertisment
चैनल से जुड़ें