Advertisment

Aaj Ka Mudda: आशीर्वाद Vs आक्रोश, जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश यात्रा

Aaj Ka Mudda: मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता में वापसी के लिए जनआशीर्वाद यात्राएं कर रही हैं, वहीं कांग्रेस ने भी इस यात्रा का जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है।

author-image
Bansal news
Aaj Ka Mudda: आशीर्वाद Vs आक्रोश, जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश यात्रा

Aaj Ka Mudda: मध्य प्रदेश में यात्राओं के जरिए सत्ता तक पहुंचने की कवायद की जा रही है। बीजेपी सत्ता में वापसी के लिए जनआशीर्वाद यात्राएं कर रही हैं, प्रदेश में 5 जगहों से यात्राएं निकाली जा रही हैं। जो करीब 10 हजार किलोमीटर की ये यात्राएं 25 सितंबर को भोपाल में खत्म होंगी। बीजेपी के दिग्गज इन यात्राओं के जरिए जनता का आशीर्वाद लेने निकले हैं।

Advertisment

कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश यात्रा

वहीं कांग्रेस ने भी इस यात्रा का जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। 15 सितंबर से ये यात्रा शुरू होगी। बीजेपी ने 5 जगहों से यात्रा की शुरुआत की तो कांग्रेस की आक्रोश यात्रा 7 जगहों से शुरु होगी।

पार्टी ने 7 बड़े नेताओं को यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी हैं, जिसमें डॉ. गोविंद सिंह और कांतिलाल भूरिया शामिल हैं। 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक निकलने वाली इस यात्रा में प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो सकते हैं।

18 साल के पाप याद दिलाने के लिए यात्रा: केके मिश्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के नेता केके मिश्रा ने कहा कि हम लोग जनता को 18 साल के पाप याद दिलाने के लिए यात्रा लेकर निकलेंगे हमारे नेता। 18 साल के पापों का बायोडाटा हम आक्रोशित जनता के सामने रखेंगे।

Advertisment

यात्राओं को लेकर छिड़ी सियासी बहस

यात्राओं में माहिर बीजेपी की यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने तैयारी की तो बीजेपी भी हमलावर नजर आई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि जिनके खिलाफ आक्रोश हैं वो आक्रोश यात्रा निकालें, जिनको आक्रोश मिलेगा वो आक्रोश मांगेंगे और जिनको प्यार मिलेगा वो आशीर्वाद। वहीं वीडी शर्मा ने भी कांग्रेस को माफी यात्रा निकालने की नसीहत दे डाली।

कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कोई वादा पूरा नहीं किया: सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की यात्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश की जनता का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। जिनको प्यार मिलेगा वो आशीर्वाद मागेंगे और जिनको आक्रोश मिलेगा वो आक्रोश यात्रा निकलेंगे। जनता को आक्रोश इसलिए है क्योंकि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कोई वादा पूरा नहीं किया।

जनता को दिए वादे पूरे नहीं किए: वीडी शर्मा

एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि, कांग्रेस ने जनता को दिए वादे पूरे नहीं किया है। इसलिए उन्हें माफी यात्रा निकालना चाहिए। 15 महीने में झूठ पर माफी मांगने की यात्रा निकालना चाहिए। दिग्विजय सिंह को कहना चाहिए कि मैं तो जनता के बीच नहीं आऊंगा।

Advertisment

यात्राओं से मतदाता तक पहुंचने की तैयारी

सियासत में यात्राओं की अपनी अहमियत है। जिनका फायदा भी राजनीतिक दलों को मिलता आया है। 1990 में आडवाणी की राम रथयात्रा ने बीजेपी को फायदा पहुंचाया। हाल ही में हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का असर कर्नाटक और हिमाचल विधानसभा चुनाव में देखने को मिला।

यात्राओं के जरिए सेट होगा एजेंडा

ये कहना भी सही होगा कि मध्य प्रदेश में भी बीजेपी को जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए आशीर्वाद मिलता आया है। लेकिन बीजेपी भी ये जानती है और कांग्रेस भी यात्रा की एहमियत को समझती है। यही वजह हैं कि जनआशीर्वाद यात्रा का जवाब देने के लिए आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। लेकिन ये यात्राएं किसे सत्ता की मंजिल तक पहुंचाएंगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

बंसल न्यूज के सवाल:

क्या 23 में यात्राओं के जरिए मिलेगी सत्ता? आज का मुद्दा (Aaj ka Mudda) कार्यक्रम में इस मुद्दे पर बंसल न्यूज ने जो सवाल उठाएं है, वो गौरतलब है:

Advertisment

सवाल नंबर : क्या दोनों पार्टियां यात्राओं के जरिए मतदाता तक पहुंचने की कोशिश में हैं?

सवाल नंबर : क्या यात्राएं दोनों पार्टियों के लिए शक्ति प्रदर्शन का भी जरिया है?

सवाल नंबर : क्या यात्राओं के जरिए अपने अपने नैरेटिव सेट करने की कोशिश में हैं?

इन सभी सवालों के जवाब और दोनों पार्टियों के बयान को जानने और समझने के लिए देखें बंसल न्यूज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड ये वीडियो:

देखें वीडियो:

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में अब भी सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश, जानें आज के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से शुरू होगी बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, 12 सितंबर को जेपी नड्डा दिखाएंगे हरी झंडी

MP News: 1 करोड़ की चोरी में शामिल तीन आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिंकजा, 2 की तलाश जारी

Shri Krishna Janmashtami: मप्र में यहां विराजते हैं मूंछों वाले श्रीकृष्ण, जन्माष्टमी पर उमड़ता है भक्तों का सैलाब

Aaj Ka Mudda, Jan Ashirwad Yatra, Jan Aakrosh Yatra, MP Election 2023, Madhya Pradesh, MP News, Shivraj Singh Chouhan, KamalNath, VD Sharma, mp bjp, Mp Congress, आज का मुद्दा, जन आशीर्वाद यात्रा, जन आक्रोश यात्रा, एमपी चुनाव 2023, मध्य प्रदेश, एमपी समाचार, शिवराज सिंह चौहान, कमलनाथ, वीडी शर्मा, एमपी बीजेपी, एमपी कांग्रेस

madhya pradesh MP news Jan Ashirwad Yatra MP election 2023 AAJ KA MUDDA Jan Aakrosh Yatra
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें