Advertisment

MP में महिलाओं को बनाया मुर्गा: सीधी में वन अमले पर महिलाओं ने लगाए पिटाई और अभद्रता के आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

Indecency With Women In MP: एमपी के सीधी में महिलाओं को बनाया मुर्गा, वन अमले पर लगाए पिटाई और अभद्रता के आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

author-image
BP Shrivastava
Indecency With Women In MP

Indecency With Women In MP: मध्यप्रदेश के सीधी जिसे से महिलाओं से अभद्रता की बड़ी खबर सामने आई है। यहां वन अमले पर महिलाओं को चौकी में मुर्गा बनाने का आरोप लगाया गया है। साथ महिलाओं ने वन कर्मचारियों पर पिटाई और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट भी पहुंचे।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1855219414314168671

ग्रामीणों ने लगाया वन कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप

publive-image

सीधी में वन अमले द्वारा ग्रामीणों को खदेड़ने का वीडियो सामने आया है। जिसमें वन कर्मचारी ग्रामीण महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को खदेड़ते दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे पर झपटते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वन अमले ने कुछ ग्रामीणों को पकड़ भी लिया। इसके उन्हें वन चौकी ले गए। जहां उन्हें मुर्गा बनाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। साथ ही कहा कि वन अमले ने महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता की।

ये भी पढ़ें:  MP Politics : खाद की कमी और नर्सिंग कॉलेज अमान्य मामले में जीतू पटवारी ने कही ये बड़ी बात

ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

महिलाओं से मारपीट, अभद्रता और मुर्गा बनाने की शिकायत को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों को वन अमले द्वारा की गई अभद्रता की शिकायत की।

Advertisment

ये भी पढ़ें: विजयपुर से बहस गरम है: दोनों उम्मीदवार दल-बदल के शिकार, विजयपुर सीट पर जनता की क्या है राय?

Women turned into cocks women accused forest staff of beating them straight forest staff straight Collectorate Indecency With Women
Advertisment
चैनल से जुड़ें