Advertisment

Gender Change Operation : महिला के प्यार में जेंडर चेंज, न लड़का रहा, न लड़की, पढ़े क्या है मामला

Gender Change Operation : महिला के प्यार में जेंडर चेंज, न लड़का रहा, न लड़की, पढ़े क्या है मामला in madhya pradesh a young man made a gender change in love with a woman

author-image
Bansal News
Gender Change Operation : महिला के प्यार में जेंडर चेंज, न लड़का रहा, न लड़की, पढ़े क्या है मामला

Gender Change Operation : आपने प्रेम प्रसंग की कई कहानियां तो बहुत देखी और सुनीं होंगीं। लेकिन वेलेंटाइन वीक पर हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं कि जिसे शायद ही आपने कभी पढ़ा या सुना होगा। लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी बोलेंगे अजब प्रेम की गजब कहानी। जी हां भोपाल की महिला का प्यार पाने के लिए युवक ने जेंडर चेंज (Gender Change Operation) करवाने का फैसला कर लिया। युवक का ट्रीटमेंट भी चल रहा था। इसके बाद युवक के माता- पिता की समझाइश के बाद उसका ट्रीटमेंट बीच में ही रोकना पड़ा। फिलहाल युवक के शरीर में लड़के और लड़की दोनों के हॉर्मोन हैं। बताया जा रहा है कि 32 साल का युवक दिल्ली की मल्टीनेशन कंपनी में जॉब करता है। वहां उसे अपनी कलीग से प्यार हो गया। जिसके बाद युवक ने जेंडर चेंज करवाने का फैसला ले लिया।

Advertisment

ऐसे हुआ खुलासा

युवक ने जेंडर चेंज (Gender Change Operation) कराने का फैसला कर लिया था। पहले स्टेप में उसकी बॉडी में हॉर्मोनल चेंज आए। इसके बाद वह लड़कियों जैसा व्यवहार करने लगा। अचानक आए बदलाव के बाद परिजनों के सामने मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद दिल्ली से भोपाल पहुंचे युवक के परिजनों ने उसकी और महिला की काउंसलिंग कराई। महिला मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली है। युवक के परिजन भोपाल की एडवोकेट सरिता राजानी के पास पहुंचे। युवक के परिजनों ने बताया कि उनका एकलौटा बेटा पिछले डेढ़ महीने से काफी बदला- बदला दिखाई दे रहा है। वह गुस्से में रहता है बात- बात में चिढ़ने लगता है। ऐसे में परिजनों की गुहार पर काउंसलर का सहारा लिया। इसके बाद काउंसलर ने ने युवक और महिला की काउंसलिंग की। इसके बाद युवक का जेंडर चेंज करने का ट्रीटमेंट बीच में रोक दिया गया है।

युवक ने आखिर क्यों कराना चाहा जेंडर चेंज

युवक ने बताया कि उसके साथ 30 साल की महिला जॉब करती है। महिला के पति की दो साल पहले कोरोना से मौत हो गई थी। उसकी एक बेटी भी है। दोनों करीब 6 महीने पहले ही मिले। 6 महीने की दोस्ती में युवक को महिला से प्यार हो गया। जिसके बाद युवक ने महिला से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन महिला ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसका पति उससे बहुत प्यार करता था। उसका पति उसका बहुत ख्याल रखता था। वह उसके पति के अलावा किसी और को पति के रूप में नहीं देख सकती। इसके बाद युवक ने खुद लड़की बनने का फैसला कर लिया।

डॉक्टरों से किया संपर्क

युवक ने लड़की बनने के लिए डॉक्टर से संपर्क किया और जेंडर चेंज कराने के लिए सलाह ली। इसके बाद पहले स्टेप में हॉर्मोनल चेंज करने के लिए दवाई ली। युवक करीब एक महीने से यह दवाई ले रहा था। जिसके कारण उसमें काफी बदलाव देखने को मिला। फिलहाल युवक का ट्रीटमेंट बीच में रोक दिया गया है।

Advertisment

कैसे होता है सेक्स चेंज ऑपरेशन?

वैसे तो आजकल सेक्स चेंज ऑपरेशन (Gender Change Operation) आमबात हो गई है लेकिन बता दें​ कि सेक्स चेंज ऑपरेशन इतना आसान भी नहीं होता। इसके लिए पुरूष को महिला बनना होता है सेक्स चेंज ऑपरेशन (Gender Change Operation) से पहले पुरूष को मनोवैज्ञानिक टेस्ट से गुजरना होता है। इसके बाद तय होता है कि क्या आप सेक्स चेंज ऑपरेशन (Gender Change Operation) के लिए पूरी तरह से फिट है कि नहीं। इसके अलावा सेक्स चेंज ऑपरेशन से पहले पुरूष को करीब 18 महीनों तक महिलाओं की तरह रहना होता है, वही आपको कानूनी रूप से अपना नाम बदलवाना पड़ता है।

ऐसे बनता है पुरुष महिला

सेक्स चेंज ऑपरेशन (Gender Change Operation) में लिंग और अंडकोष निकालकर योनी बनाई जाती है। सेक्स चेंज ऑपरेशन (Gender Change Operation) के दौरान पुरूष को घुटने मोड़कर लिटाया जाता है और मूत्रमार्ग में कैथिटर डाला जाता है, यह इसलिए डाला जाता है ताकि मूत्र निकास हो सके। इसके बाद अंडकोश की थैली में चीरा लगाए जाते है और अंडकोष निकाल देते हैं। इसके बाद पुरूष के लिंग को जहां तक संभव हो वहां तक काट दिया जाता है। उसके बाद लिंग और उसके आगे की त्वचा से बची चमड़ी से योनी बनाई जाती है।

New Delhi treatment doctor depression डिप्रेशन medicine gay change in sex gender change surgery -male to female india gender change surgery female to male cost in india Gender Dysphoria Male to Female Childhood gender identity guilty Psychiatrist heterosexuality homosexuality janak puri lesbian ling parivartan in hindi ling parivartan kaise kare male to female mtf mtf transition sex sex change sex change operation cost female to male sex change operation cost in india sex change surgery -female transform to female sex change surgery -female transform to male sex change surgery female transform to female in hindi sex change surgery side effects sex organ sexual orientation trans woman transgender इलाज यौन यौन अभिविन्यास लिंग पहचान विकार
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें