Advertisment

नशे में धुत दरिंदो ने पहले कि महिला की हत्या, फिर किया रेप, रूह कांप उठेगी

नशे में धुत दरिंदो ने पहले कि महिला की हत्या, फिर किया रेप, रूह कांप उठेगी In Kaushambi Murder Case the poor first killed the woman then raped her vkj

author-image
deepak
नशे में धुत दरिंदो ने पहले कि महिला की हत्या, फिर किया रेप, रूह कांप उठेगी

कौशांबी : देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें है। आए दिन महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ गंदा काम होने की खबरे सामने आती रही है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा की आज के समय का इंसान कितना हद तक जा सकता है। जी हां यूपी के कौशांबी जिले में दरिंदो ने पहले महिला की हत्या की फिर उसके शव के साथ रेप किया।

Advertisment

खबरों के अनुसार कौशांबी जिले में एक महिला की हत्या और उसके साथ रेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने कबूलनामे में बताया की वह महिला के घर में चोरी के इरादे से घुसे थें। लेकिन पकड़े जाने के डर से उन्होंने महिला की हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया की महिला की हत्या करने के बाद एक आरोपी ने महिला के शव के साथ रेप भी किया। हालांकि बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप होने की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने रेप की पुष्टि करने के लिए महिला की रिपोर्ट स्लाइड जांच के लिए भेजी है।

नेश में धुत थे आरोपी

मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि हत्याकांड कौशांबी जिले के अमीना गांव का है। एक हफ्ते पहले गांव में रहने वाली शशि सिंह की हत्‍या हुई थी। आरोपी महिला के घर में चोरी करने के इरादे से घुसे थें लेकिन महिला ने आरोपियों को पहचान लिया था। इसलिए आरोपियों ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने मृतक महिला के शव के साथ रेप भी किया है।

महिला के पड़ोसी है आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपियों में से दो युवक महिला के पड़ोसी है। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला की हत्या का मास्टरमाइंड फरार है। पुलिस ने 3 लोगों को नामजद किया था। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी शातिर बदमाश है। जिनमें से एक चित्रकूट जिले का रहने वाला है। बाकि दो आरोपी कौशांबी के रहने वालें है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें