Advertisment

Share market update: शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 225 अंक लुढ़का, निफ़्टी 17,500 से नीचे

विदेशी फंड के लगातार बहिर्वाह और एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच एचडीएफसी ट्विन्स, इंफोसिस और मारुति जैसी कंपनियों के शेयर में गिरावट से शुरूआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स 225 अंक लुढ़क गया। इस दौरान सेंसेक्स 225.04 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट लेकर 58,419.78 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 69.55 अंक या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 17,446.75 पर आ गया।

author-image
Bansal Desk
Share market today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 220 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 17,500 से नीचे

मुंबई। विदेशी फंड के लगातार बहिर्वाह और एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच एचडीएफसी ट्विन्स, इंफोसिस और मारुति जैसी कंपनियों के शेयर में गिरावट से शुरूआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स 225 अंक लुढ़क गया। इस दौरान सेंसेक्स 225.04 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट लेकर 58,419.78 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 69.55 अंक या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 17,446.75 पर आ गया।

Advertisment

इन  शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स में सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज, मारुति और एचडीएफसी के शेयर भी शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट में रहे।

इन शेयरों में तेजी

वही दूसरी तरफ टाटा स्टील, पावरग्रिड, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में वृद्धि देखी गई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स

इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 143.20 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट लेकर 58,644.82 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 43.90 अंक या 0.25 प्रतिशत कमजोर होकर 17,516.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

Advertisment

अन्य एशियाई बाजार

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, टोक्यो और सियोल मध्य सत्र के दौरान घाटे में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई लाभ में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार भी शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

एमपीसी की बैठक पुनर्निर्धारित

महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद आरबीआई ने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा और बाजार सोमवार को बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रविवार को रेट-सेटिंग मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक को एक दिन के लिए पुनर्निर्धारित करने की घोषणा की।

एफपीआई ने निकाले 6,834 करोड़

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत फिसलकर 93.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी के पहले चार कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजारों से 6,834 करोड़ रुपये निकाले। वही शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 2,267.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisment
Top Gainers of Nifty today share market news stock to buy stock market update Stock Market Today stock market news stock market india Stock Market share market niche kyu hai share market news today live Share Market News Today Share Market News Share Market Live Updates share market live update Share Market Live share market down share market crash share market after budget Share Market share bazar crash today reason for stock market down news in hindi live share market latest share market news today in hindi latest share market news
Advertisment
चैनल से जुड़ें