Advertisment

Stock Market today: शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 17,650 के पार

संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किये जाने के एक दिन बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक उछल गया तथा निफ्टी 17,650 के पार गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 416.56 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 59,279.13 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 117.95 अंक या 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 17,694.80 पर आ गया।

author-image
Bansal Desk
Share market live update: बाजार को भाया बजट, सेंसेक्स में 985 अंक की बढ़त, इन शेयरों में हो रही जम कर खरीदारी

मुंबई। संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किये जाने के एक दिन बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक उछल गया तथा निफ्टी 17,650 के पार गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 416.56 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 59,279.13 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 117.95 अंक या 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 17,694.80 पर आ गया।

Advertisment

शेयर में  बढ़त

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा आईटीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी बढ़त में देखे गए।

घाटे में शेयर

वही दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्रा सीमेंट, एलएंडटी, सन फार्मा और विप्रो के शेयर शुरूआती कारोबार के दौरान घाटे में रहे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स

पिछले सत्र में सेंसेक्स 848.40 अंक यानी 1.46 फीसदी की वृद्धि लेकर 58,862.57 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 237 अंक या 1.37 प्रतिशत मजबूत होकर 17,576.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 39.45 लाख करोड़ रुपये का बड़ा बजट पेश किया। इसमें कोविड-19 महामारी से उबरने के लिए अर्थव्यवस्था के प्रमुख स्तंभों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किफायती आवास समेत राजमार्गों पर अधिक जोर दिया गया है।

Advertisment

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्केई कारोबार के मध्य सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहा था। चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया समेत कई एशियाई बाजार अपने नववर्ष की छुट्टी के कारण बंद हैं।इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत बढ़कर 89.33 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 21.79 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे

Top Gainers of Nifty today share market news stock to buy Stock Market Today stock market news stock market india Stock Market share market news today live Share Market News Today Share Market News Share Market Live Updates share market live update Share Market Live share market after budget Share Market share bazar crash today live share market latest share market news today in hindi latest share market news
Advertisment
चैनल से जुड़ें