/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/DEE3-86.jpg)
Education: ( By Abhishek Parmar) हम बता दें कि यह विषय आपको गहराई से ध्यान देना होगा क्योंकि इसके अर्थ के बारे में हम सब को ज्यादा जानकारी नहीं है इसके बारे में ही बताने आए है। मनुष्य जीवन में जितना महत्त्व हम भोजन, कपड़ें, हवा और पानी को समझते है, उससे कहीं अधिक महत्त्व शिक्षा का है। बता दें, हमेशा से ही कहा जाता है कि शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्त्व है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान की प्राप्ति कर सकता है है। इंसान की बुद्धि का विकास शिक्षा स्तर ऊंचा करने के लिए शिक्षा का होना जरूरी है।
हमें पता है आप शिक्षा को ठीक से नहीं जानते है. तो इसे जानना हम सब के लिए जरुरी है बता दें समस्या से कैसे लड़कर निकलना है. हमें पहले ही घबहराट शुरु हो जाती तो घबराना नहीं है. यह जानकारी खास आपके लिए है, जो जीवन को सरल सहज बना कर अच्छा ज्ञानी बना देंगी।
शिक्षा क्या है?
शिक्षा मानव संसाधन को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है। यह समाज के लिए अनुशंसित ज्ञान, कौशल, और अभिरुचियों को प्रदान करता है। इसके द्वारा एक व्यक्ति न केवल अपने जीवन में सफलता हासिल करता है, बल्कि अपने समाज के विकास में भी योगदान देता है।
क्या शिक्षा है जरूरी
हमारे सही शिक्षा जीवन में अधिक उद्देश्यों को प्रदान करती है जैसे व्यक्तिगत उन्नति को बढ़ावा, सामाजिक स्तर में बढ़ावा, सामाजिक सुधार, आर्थिक प्रगति, राष्ट्र की सफलता, जीवन में लक्ष्यों को निर्धारित करना, हमें सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करना और पर्यावरण समस्याओं को सुलझाने के लिए हल प्रदान करना और अन्य सामाजिक मुद्दे आदि। लेकिन यह भी ध्यान देने वाली बात है कि किताबी शिक्षा के साथ- साथ समाजिक शिक्षा भी अत्यंत जरूरी है। एक राष्ट्र के नागरिक के रूप में शिक्षा अत्यन्त जरूरी है, ताकि राष्ट्र प्रगति होकर देश आगे बढ़े।
शिक्षा को कोई नहीं छीन सकता
शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे ना तो कोई चुरा सकता है और ना ही कोई छीन सकता। यह एक मात्र ऐसा धन है जो बाँटने पर कम नहीं होता, बल्कि इसके विपरीत बांटने पर बढ़ता ही जाता है। हमने देखा होगा कि हमारे समाज में जो शिक्षित व्यक्ति होते हैं उनका एक अलग ही मान सम्मान होता है और लोग उन्हें हमारे समाज में इज्जत भी देते हैं। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि वह एक साक्षर हो प्रशिक्षित हो इसीलिए आज के समय में हमारे जीवन में पढ़ाई का बहुत अधिक महत्व हो गया है। इसीलिए आपको यह याद रखना है कि शिक्षा हमारे लिए बहुत जरूरी है इसकी वजह से हमें हमारे समाज में सम्मान मिलता है जिससे हम समाज में सर उठा कर जी सकते हैं।
निष्कर्ष
आपको बताते चलते है कि जो अंधकार से प्रकाश की और ले जाए वह हमारी शिक्षा है, दोस्तों ध्यान देना सब साथ छोड़ देंगे लेकिन शिक्षा ऐसा माध्यम है जो हमारा कभी साथ नहीं छोड़ेगा। यह निश्चित रूप से एक अच्छे जीवन की आशा है। इस ग्रह पर शिक्षा प्रत्येक मनुष्य का मौलिक अधिकार है और इस अधिकार को नकारना सही नहीं है। अशिक्षित युवा मानवता के लिए काफी खराब है। राष्ट्र का विकास तब होगा जब देश में लोग शिक्षित होंगे।
पढ़ें ये खबर भी-
Chhindwara Viral Video: गंदगी में लोटा वर्दीधारी शराबी पुलिसकर्मी, नशे में नहीं रहा कुछ याद
Tanzania: विदेश मंत्री जयशंकर ने तंजानिया में विवेकानंद की प्रतिमा का किया अनावरण, पढ़ें विस्तार से
Tomato Price Hike: पिज्जा-बर्गर की टॉपिंग से हटा टमाटर, इन बड़ी कंपनियों ने बंद किया टमाटर का उपयोग
प्रोग्राम से पहले बाथरूम में मिला इस लोकप्रिय गायिका का शव, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में था एक बड़ा नाम
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें