Advertisment

Immortality Freezing : 53,000 खर्च करके आप भी हो सकते हैं अमर! कंपनी ने किया दावा

Immortality Freezing : 53,000 खर्च करके आप भी हो सकते हैं अमर! कंपनी ने किया दावा science-news-you-too-can-become-immortal-by-spending-53000-the-company-claimed

author-image
Preeti Dwivedi
Immortality Freezing : 53,000 खर्च करके आप भी हो सकते हैं अमर! कंपनी ने किया दावा

नई दिल्ली। आज के समय Immortality Freezing  में लाइफ का कोई भरोसा नहीं है। लेकिन अगर आपको एक ऐसा विकल्प मिले कि आप कुछ पैसे खर्च करके अमर हो जाएं तो कैसा लगेगा। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं केवल करीब 53 हजार रूपए सालाना खर्च करने होंगे। जी हां इस वैज्ञानिक युग में कुछ भी मुमकिन हो सकता है।

Advertisment

दरअसल एक कंपनी द्वारा इंसानों को जब चाहे तब ​तक 'जीवित' करने का दावा किया जा रहा है। जी हां डेली स्टार की रिपोर्ट की मानें तो स्कॉट्सडेल एरिज़ोना स्थित फर्म एल्कोर क्रायोनिक्स ने दावा किया है जिसके अनुसार कंपनी मानव शरीर को फ्रीज करने की एक ऐसी तकनीक इजाद करने जा रही है जिसमें व्यक्ति के शरीर को मृत्यु के बाद शरीर को एक फ्रीज करने की विशेष तकनीक इजाद की है जिसमें लाशों और दिमागों को तरल नाइट्रोजन में फिर से जीवित करने का फॉर्मूला निकाला है। ऐसा कंपनी का दावा है।

इतना आएगा खर्चा
जानकरी के मुताबिक एल्कोर फर्म ने जो अनुमान बताया है उसके अनुसार यदि मृतक शरीर को एक वर्ष तक के ​लिए जीवित रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 705 डॉलर यानी की 52,874 रुपये प्रतिवर्ष खर्च करने होंगे। जबकि शरीर को पूर्ण सुरक्षित करने में 200,000 डॉलर यानी की करीब 1,49,99,900 रुपये खर्च करने होंगे। न्यूरो-रोगी 80,000 डॉलर यानी की 59,99,960 रुपये खर्च करके अपने मस्तिष्क को संरक्षित कर सकेंगे।

कंपनी का क्या है दावा
कंपनी के दावे के अनुसार ज​ब कानूनी रूप से व्यक्ति की मौत हो जाती है तो मौत के बाद उसके उसकी लाश और दिमाग को तरल नाइट्रोजन के माध्यम से पुन: जीवित करके उसे पूर्ण स्वास्थ्य शरीर में बदलने का फार्मूला ढूंढ निकाला है। कंपनी दावा कर रही है कि इस तकनीक के जरिए व्यक्ति भविष्य में मौत के बाद भी जीवित रहने की शक्ति खोज सकता है।

Advertisment
तरल नाइट्रोजन डेली स्टार trending news Scottsdale Arizona-based firm Alcor Cryonics odd news mp news hindi liquid nitrogen Immortality Freezing Humans could live forever human body Hindi News Channel MP daily star bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें