Advertisment

IMF: भारतीय अर्थव्यवस्था लगाएगी जोरदार छलांग, 2021 में ग्रोथ रेट 11.5% रहने का अनुमान, पिछड़ेगा चीन

IMF Indian Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था लगाएगी जोरदार छलांग, 2021 में ग्रोथ रेट 11.5% रहने का अनुमान, पिछड़ेगा चीन IMF Indian Economy International Monetary Fund has projected 11.5% growth rate for India in 2021

author-image
Sonu Singh
IMF: भारतीय अर्थव्यवस्था लगाएगी जोरदार छलांग, 2021 में ग्रोथ रेट 11.5% रहने का अनुमान, पिछड़ेगा चीन

Image Source:Twitter@डीडी न्यूज़

Indian Economy: कोरोना महामारी का संकट झेलने के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के अन्य देशों से आगे बढ़ने के लिए तैयार नजर आ रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से रिकवरी के साथ ही अगले वित्त वर्ष में जोरदार छलांग लगाने वाली है। ऐसे अनुमान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund-IMF) ने जाहिर किए हैं। IMF का अनुमान है कि, 2021 में इंडियन इकोनॉमी में 11.5% की ग्रोथ रहेगी। भारत चीन समेत कई बड़े देशों को पछाड़ देगा।

Advertisment

दरअसल अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट जारी की है। इसमें भारतीय अर्थव्यव्स्था (Indian Economy) में तेजी से सुधार का अनुमान है। इस रिपोर्ट में अगले वित्तीय वर्ष (2021-22) में भारत की विकास दर 11.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

अपनी रिपोर्ट में IMF ने कहा है कि, 2021 में भारत डबल डिजिट यानी दोहरे अंकों में ग्रोथ करने वाला दुनिया का पहला देश होगा। कोरोना संकट के बावजूद भारत यह उपलब्धि हासिल कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ 11.5% रहेगी, जबकि चीन की आर्थिक विकास दर 8.1% रहेगी। इसके बाद स्पेन (5.9%) और फ्रांस (5.5) होगा।

Advertisment

IMF ने कहा, कोरोना संकट के बीच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत अकेला देश होगा जो इतनी तेज रफ्तार से आर्थिक वृद्धि हासिल करेगा। साथ ही अगले वित्‍त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था चीन समेत दुनिया के कई बड़े देशों की आर्थिक वृद्धि को पीछे छोड़ देगी।

World Economic Outlook World Economic International Monetary Fund Indian Economy India growth rate in 2021 india IMF projects 11.5 per cent growth rate IMF on World Economic Outlook IMF latest update IMF growth rate in 2021 growth rate for India Gita Gopinath economy Economic China Bansal News Bansal Group News Bansal Group bansal
Advertisment
चैनल से जुड़ें